फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ishan Naqvi will be seen in biopic of Saina Nehwal.

साइना नेहवाल की बायोपिक में नजर आएंगे लखनऊ के ईशान नकवी, खुद भी रह चुके हैं बैडमिंटन खिलाड़ी

Mon, 22 Mar 2021 07:34 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 22 Mar 2021 07:34 PM IST
विज्ञापन
Ishan Naqvi will be seen in biopic of Saina Nehwal.
फिल्म के एक दृश्य में अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा के साथ ईशान नकवी। - फोटो : अमर उजाला

लखनऊ के रहने वाले पूर्व इंटरनेशनल बैडमिंटन खिलाड़ी ईशान नकवी स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल पर 26 मार्च को रिलीज होने वाली बायोपिक में नजर आएंगे। फिल्म 'साइना' में उन्हें पी कश्यप के मुख्य किरदार में चुना गया है।

विज्ञापन


बता दें कि ओलंपिक मेडल जीतने वाली बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल पर बन रही इस फिल्म में वह पहले स्पोर्ट्स इंस्ट्रक्टर बन कर जुड़े थे और उन्होंने उस समय श्रद्धा कपूर को बैडमिंटन की ट्रेनिंग भी दी थी लेकिन जब साइना की मूवी में मुख्य पुरुष किरदार की खोज शुरू हुई तो निदेशक अमोल ने ईशान का म्यूजिक पैशन और एक्टिंग स्किल देख उन्हें चुन लिया।
विज्ञापन


हालांकि श्रद्धा कपूर इस प्रोजेक्ट से अलग हो गईं और साइना के किरदान के लिए परिणिति चोपड़ा को चुना गया। अब आगामी 26 मार्च को बायोपिक साइना रिलीज होने को तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लखनऊ के रहने वाले ईशान नकवी को खेल विरासत में मिला है। उनके पिता यूपी खेल विभाग से रिटायर्ड क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी अशहर नकवी अपने समय में फुटबॉल के साथ हॉकी के भी उम्दा खिलाड़ी रहे हैं। यहीं नहीं ईशान की बड़ी बहन पारशा नकवी भी इंटरनेशनल बैडमिंटन प्लेयर हैं।

बहन को देखकर बैडमिंटन से जुड़ने की मिली प्रेरणा

ईशान को अपनी बड़ी बहन को खेलते हुए देखने के बाद बैडमिंटन से जुड़ाव हुआ। इसके बाद पहले पीलीभीत और बाद में लखनऊ में तीन से चार साल  ट्रेनिंग के दौरान वो स्टेट अंडर-13 में सिंगल्स व डबल्स विजेता बने। हालांकि बाद में वह मुंबई चले गए और वहां कोच श्रीकांत के निर्देशन में अभ्यास किया। बाद में महाराष्ट्र की ओर से खेलने लगे।

ईशान ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी छाप छोड़ने के साथ तीन बार जूनियर स्तर और चार बार सीनियर स्तर पर भारत की ओर से खेला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed