...तो नहीं सुधरेंगे शिक्षा विभाग के अफसर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षा विभाग लाख चाह ले पर उसके मातहत हैं कि अपनी हरकतों से
सर्व शिक्षा अभियान के तहत उच्च प्राथमिक स्कूलों में कंप्यूटर सहायतित शिक्षा योजना शुरू की गई है। इसमें छात्र-छात्राओं को कंप्यूटर शिक्षा देने की व्यवस्था की गई है।
सर्व शिक्षा अभियान के राज्य परियोजना निदेशालय ने कंप्यूटर शिक्षा का हाल जानने के लिए पिछले दिनों समीक्षा बैठक बुलाई थी।
इस दौरान पता चला कि प्रदेश के 51 जिले इस योजना के बारे में पूरी जानकारी ही नहीं दे रहे हैं। इस संबंध में जिलों को सूचना दी गई कि फिर से पूरी जानकारियां नहीं मिल पाई हैं।
सर्व शिक्षा अभियान के तहत परिषदीय स्कूलों में शिक्षण व्यवस्था को बेहतर
बनाने के लिए तरह-तरह की योजनाएं चलाई जाती हैं।
इसके तहत ही उच्च प्राथमिक
स्कूलों में कंप्यूटर की जानकारी बच्चों को दी जाती है। इसके लिए कंप्यूटर
भी उपलब्ध कराए गए हैं।
इसके बाद भी कंप्यूटर शिक्षा की स्थिति अच्छी नहीं
है। सर्व शिक्षा अभियान का राज्य परियोजना निदेशालय चाहता है कि इस योजना
को और बेहतर बनाया जाए।
इसके लिए जिलों से प्रगति की स्थिति मांगी गई थी,
लेकिन अफसर हैं कि जानकारी देने से भाग रहे हैं।