{"_id":"5da161768ebc3e93b9523c37","slug":"irregularities-in-lucknow-bar-association-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ बार एसोसिएशन का चुनाव संपन्न, धांधली का आरोप लगाते हुए प्रत्याशियों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ बार एसोसिएशन का चुनाव संपन्न, धांधली का आरोप लगाते हुए प्रत्याशियों ने किया हंगामा
Sat, 12 Oct 2019 11:00 AM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Amulya Rastogi
Updated Sat, 12 Oct 2019 11:00 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के लिए शुक्रवार को मतदान हुआ। मतदान के बाद बायोमीट्रिक की संख्या और जारी मतपत्रों में लगभग 480 मतों के अंतर के चलते प्रत्याशियों ने मतदान में धांधली का आरोप लगाया। हाईकोर्ट द्वारा चुनाव कराने के लिए नियुक्त कमेटी में शनिवार सुबह 11 बजे सभी प्रत्याशियों की मीटिंग बुलाई है।
विज्ञापन
बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी के 22 पदों के लिए भाग्य आजमा रहे 84 प्रत्याशियों के पक्ष में शुक्रवार सुबह 9 बजे से शाम पांच बजे तक वोट डाले गए। पूरे दिन शांतिपूर्ण मतदान हुआ, लेकिन शाम को मतदान समाप्त होने के बाद जब जारी मतपत्रों व बायोमीट्रिक की संख्या का मिलान किया गया तो दोनों में अंतर मिला। इससे वहां मौजूद प्रत्याशियों और उनके समर्थकों ने हंगामा करते हुए धांधली का आरोप लगाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
महासचिव के एक प्रत्याशी ने बताया कि कमेटी ने चुनाव कराने के लिए जो व्यवस्था की थी उसके अनुसार 4352 वैध मतदाता अपना बायोमीट्रिक कार्ड लेकर मतदेय स्थल पर जाएंगे, जहां उनका अंगूठा लगाकर बायोमीट्रिक विधि से निश्चित किया जाएगा कि वह मतदाता वैध सदस्य है या नहीं। इसके बाद उसे मतपत्र जारी किया जाएगा। इसके बाद बाद मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेगा। मतदान की प्रक्रिया पूर्ण होने पर बायोमीट्रिक व जारी मतपत्रों का मिलान करने के बाद मतपेटी को सील किया जाना था।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार मतदान के बाद पाया गया कि बायोमीट्रिक मशीन में जहां 3442 मतदाताओं की जांच हुई वहीं मतपेटी में 3879 मत डाले गए। इसके चलते लगभग 480 मतों का अंतर आया। प्रत्याशियों ने धांधली का आरोप लगाकर चुनाव निरस्त करने की मांग की है।
हंगामा बढ़ते देख चुनाव कमेटी के चेयरमैन व सदस्यों ने 12 अक्तूबर को प्रत्याशियों की मीटिंग बुलाई है। उसमें चर्चा के बाद ही कोई निर्णय लिया जाएगा।