फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Irregularities in LT teachers recruitment.

6,645 शिक्षकों की भर्ती में जमकर हो रही मनमानी

Sat, 12 Sep 2015 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 12 Sep 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
Irregularities in LT teachers recruitment.

राजकीय व बालिका इंटर कॉलेजों में प्रशिक्षित शिक्षक (एलटी) भर्ती में मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक मनमानी कर रहे हैं। जिससे जीआईसी व जीजीआईसी में पढ़ाई प्रभावित हो रही है। शिक्षकों के पद भरना शासन की प्राथमिकता में है।

विज्ञापन


इसके बाद भी निदेशालय व संयुक्त शिक्षा निदेशकों के ढीले रवैये से निर्धारित समय तीन माह में भर्ती प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी। प्रमुख सचिव माध्यमिक शिक्षा जितेंद्र कुमार ने माध्यमिक शिक्षा निदेशक अमर नाथ वर्मा को भेजे निर्देश में नाराजगी जताई है। उन्होंने 30 सितंबर तक नियुक्ति प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा है कि जीआईसी व जीजीआईसी में 6,645 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई। मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशकों इसकी जिम्मेदारी दी।

इसके लिए तीन माह की समय-सीमा तय की गई थी। अधिकांश संयुक्त शिक्षा निदेशकों के स्तर पर नियुक्ति की प्रक्रिया और इसके आंकड़े वेबसाइट पर अपलोड नहीं। पहली काउंसलिंग के बाद एक ही अभ्यर्थी का चयन कई मंडलों में हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह की हो रही गड़बड़ी

Irregularities in LT teachers recruitment.

इसमें से किसी एक मंडल के अभ्यर्थी के कार्यभार ग्रहण करने के बाद भी कोई ऐसी व्यवस्था नहीं कि जिससे अन्य मंडलों के संयुक्त शिक्षा निदेशकों को इसकी जानकारी मिले। इसके चलते ऐसे अभ्यर्थियों का नाम दूसरे मंडलों से नहीं हटाया गया और वहां भी उसका नाम बना है।

लापरवाही पर शासन गंभीर

प्रमुख सचिव माध्यमिक शिक्षा ने लापरवाही को गंभीरता से लिया है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक को निर्देश दिया है कि एक सॉफ्टवेयर विकसित किया जाए, जिससे एक मंडल में नियुक्ति होने वाले अभ्यर्थी की सूचना दूसरे मंडलों को मिले।

इस पर आवेदन शुल्क से आने वाला पैसा खर्च होगा। इसी तरह कोई शिक्षक कार्यभार ग्रहण करता है तो इसकी सूचना भी इसी सॉफ्टवेयर से ऑनलाइन किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed