{"_id":"690a666aa071b825ed0f5b0f","slug":"iron-bars-placed-on-atm-cash-trays-to-steal-money-lucknow-news-c-13-knp1002-1456501-2025-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: रकम हड़पने के लिए एटीएम की कैशट्रे पर लगाई लोहे की पट्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: रकम हड़पने के लिए एटीएम की कैशट्रे पर लगाई लोहे की पट्टी
विज्ञापन
लखनऊ। बादशाहनगर में एसबीआई के एटीएम से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। रकम हड़पने के लिए कैशट्रे में लोहे की पट्टी लगाने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
हिताची में काम करने वाले अयोध्या के ओरवा निवासी जितेंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि कंपनी की ओर से लगाए एटीएम में सोमवार को एक युवक ने कैशट्रे पर लोहे की पट्टी लगा दी। इससे रुपये खाते से तो कट जाएं, लेकिन बाहर न निकलें।
इंस्पेक्टर अखिलेश मिश्रा ने बताया कि एक महिला ने 10 हजार रुपये निकालने का प्रयास किया। उसके खाते से रकम कट गई, लेकिन रुपये मशीन से बाहर नहीं निकले। कंपनी की सर्विलांस टीम को इसकी भनक लग गई। इसके बाद महानगर पुलिस को सूचना दी गई। युवक के मशीन में फंसे रुपये निकालने से पहले पुलिस पहुंच गई और लोगों की मदद से प्रतापगढ़ के बाबा का पुरवा निवासी अनंत प्रकाश
विज्ञापन
को दबोच लिया। जांच में रुपये मशीन में फंसे मिले, जिसे महिला को वापस कर दिया गया।