{"_id":"5e0788b68ebc3e8817372bb9","slug":"irctc-will-visit-andaman-and-kolkata-in-march","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्च में अंडमान व कोलकाता की सैर कराएगा आईआरसीटीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्च में अंडमान व कोलकाता की सैर कराएगा आईआरसीटीसी
Sat, 28 Dec 2019 10:24 PM IST
Avdhesh Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: Avdhesh Kumar
Updated Sat, 28 Dec 2019 10:24 PM IST
विज्ञापन
irctc
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईआरसीटीसी एक से छह मार्च तक पर्यटकों को अंडमान व कोलकाता की सैर कराएगा। छह दिन व पांच रातों के इस पैकेज में कोलकाता के कालीघाट मंदिर और विक्टोरिया मेमोरियल की सैर करायी जाएगी। इसके बाद पर्यटक फ्लाइट से पोर्ट ब्लेयर जाएंगे, जहां सेलुलर जेल, जेल में लाइट एंड साउंड शो, एंथ्रोपॉलोजिकल म्यूजियम, समुद्रिका म्यूजियम, सागरिका इम्पोरियम, कोरबाइन कोव बीच, हैवलॉक में राधानगर बीच, कालापत्थर बीच व बराटांग आइलैंड का भ्रमण कराया जाएगा।
पैकेज में डीलक्स होटलों में रुकने, स्थानीय भ्रमण, नाश्ते व रात के खाने की व्यवस्था शामिल है। मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अश्विनी श्रीवास्तव ने बताया कि दो व्यक्तियों के साथ रुकने पर प्रति व्यक्ति 50,200 रुपये व तीन के साथ रुकने पर 48,700 रुपये प्रतिव्यक्ति भुगतान करना होगा।
बुकिंग आइआरसीटीसी की वेबसाइट या गोमतीनगर पर्यटन भवन में कराई जा सकती है। हेल्पलाइन नंबर 8287930908/09/10/ पर संपर्क किया जा सकता है।