{"_id":"64aa62d726a3f385cf0e8124","slug":"irctc-launched-a-tour-for-thailand-2023-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Thailand tour: आईआरसीटीसी ने लॉन्च किया थाईलैंड टूर, जानें- दो लोगों के जाने पर कितना लगेगा खर्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Thailand tour: आईआरसीटीसी ने लॉन्च किया थाईलैंड टूर, जानें- दो लोगों के जाने पर कितना लगेगा खर्च
Sun, 09 Jul 2023 01:03 PM IST
ishwar ashish
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 09 Jul 2023 01:03 PM IST
सार
आईआरसीटीसी 28 जुलाई से थाईलैंड की सैर कराएगा। इसके लिए टूर पैकेज लॉन्च कर दिया गया है। जानें, किन-किन जगहों की यात्रा कराई जाएगी।
विज्ञापन
- फोटो : Istock
विस्तार
आईआरसीटीसी ने थाईलैंड का पैकेज लॉन्च किया है। आईआरसीटीसी के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि 28 जुलाई से दो अगस्त तक थाईलैंड की यात्रा कराई जाएगी।
विज्ञापन
पैकेज में बैंकॉक और पटाया की प्राकृतिक सौंदर्यता के साथ ही नांग नूच, ट्रापिकल गार्डन, अलकजार शो एवं कोरल आईलैण्ड, बैंकॉक में जेम्स गैलरी, हाफडे सिटी टूर, चाओप्राया क्रूज, सफारी वर्ल्ड, मरीन पार्क और सी लाइफ बैंकॉक ओशिन वर्ल्ड का भ्रमण कराया जाएगा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - जनसुविधा केंद्र पर दिनदहाड़े बदमाशों का धावा, 3.50 लाख लूटे, पांच टीमें धरपकड़ में लगीं
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - लोक गायिका नेहा सिंह राठौर के खिलाफ गोमतीनगर थाने में तहरीर, विवादित ट्वीट किया था पोस्ट
विमान की सेवा अमौसी एयरपोर्ट से मिलेगी। दो या तीन व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर 55,200 रुपये, अकेले रुकने पर 64,300 रुपये खर्च करने होंगे। पैकेज की बुकिंग आईआरसीटीसी की वेबसाइट और 8287930922 व 8287930902 नंबरों पर कर सकते हैं।