फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Robbery in a jan suvidha Kendra in Indira nagar Lucknow.

Lucknow: जनसुविधा केंद्र पर दिनदहाड़े बदमाशों का धावा, 3.50 लाख लूटे, पांच टीमें धरपकड़ में लगीं

Sun, 09 Jul 2023 09:40 AM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 09 Jul 2023 09:40 AM IST
सार

राजधानी लखनऊ के इंदिरानगर सेक्टर-25 के बिजलीघर में स्थित जनसुविधा केंद्र पर बदमाशों ने दिनदहाड़े धावा बोल दिया। शाम 4:41 बजे बजे हेलमेट पहने दो बदमाश परिसर में दाखिल हुए, 4.44 बजे लूट कर फरार हो गए।

विज्ञापन
Robbery in a jan suvidha Kendra in Indira nagar Lucknow.
पुलिस मामले के खुलासे के लिए तीन संदिग्धों से पूछताछ कर रही है। - फोटो : amar ujala

विस्तार

लखनऊ के गाजीपुर थानाक्षेत्र के इंदिरानगर सेक्टर-25 में शनिवार को दिनदहाड़े जनसुविधा केंद्र पर असलहों से लैस बदमाशों ने धावा बोल दिया। संविदाकर्मी को गनप्वॉइंट पर लेकर बदमाश महज तीन मिनट में 3.50 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। सीसीटीवी फुटेज व सर्विलांस की मदद से पुलिस जांच करने में जुटी है। वहीं पांच टीमें लुटेरों की धरपकड़ के लिए लगाई गई हैं। तीन संदिग्धों से पूछताछ जारी है। फिलहाल कोई पुख्ता सुराग नहीं मिल सका है।

विज्ञापन


सेक्टर-25 में बिजली घर परिसर में जनसुविधा केंद्र है। शाम 4:41 बजे बजे हेलमेट पहने दो बदमाश परिसर में दाखिल हुए। कलेक्शन कर रहे संविदाकर्मी राजेश चौरसिया की कनपटी पर एक बदमाश ने तमंचा सटा दिया। वहीं दूसरे ने काउंटर में सामने जो नकदी दिखी, बैग में भर ली। इसके बाद असलहा लहराते हुए स्कूटी से फरार हो गए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - पैसा देने वाले ATM खुद हुए गरीब, नहीं निकाल पा रहे हैं अपना खर्च, पहले की तुलना में घट गई संख्या
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - रवि कुमार एनजी ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी के नए सीईओ, चार वरिष्ठ आईएएस अफसरों के तबादले


पुलिस के मुताबिक जनसुविधा केंद्र के पास एक घर व क्लीनिक में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से पता चला कि बदमाश महज तीन मिनट में यानी शाम 4:44 बजे वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। वारदात की सूचना कंट्रोल रूम को दी गई। ज्वॉइंट पुलिस कमिश्नर क्राइम आकाश कुलहरि समेत पुलिस के अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। राजेश से काफी देर तक पूछताछ कर जानकारी ली।

दरवाजा खुला था... आसानी से दाखिल हो गए
पहचान उजागर न हो, इसलिए दोनों बदमाश हेलमेट लगाए थे। जिस कमरे में राजेश बिल जमा कर रहे थे, उसका दरवाजा खुला हुआ था। अमूमन ये दरवाजा भीतर से लॉक रहता है। दरवाजा खुला होने की वजह से बदमाश आसानी से भीतर दाखिल हो गए। अब उनके हुलिये के आधार पर तलाश की जा रही है।

संविदाकर्मी बोला - असलहे देखकर डर गया था...
राजेश ने पुलिस को बताया कि एक बदमाश के पास तमंचा और दूसरे के पास पिस्टल थी। राजेश का कहना था कि असलहे देखकर वो डर गया था। इसलिए विरोध नहीं किया। वहीं शनिवार होने की वजह से बिजली घर मे अफसर नहीं थे।

परिसर में नहीं लगा था सीसीटीवी कैमरा

जब पुलिस ने बिजली विभाग के अफसरों से संपर्क किया तो पता चला कि परिसर में कोई भी कैमरा नहीं लगा था। आशंका है कि इसकी जानकारी बदमाशों को भी थी।

काली स्कूटी से आए थे बदमाश, संविदाकर्मी भी शक के दायरे में
पुलिस के मुताबिक जांच में सामने आया कि बदमाश काली स्कूटी से सेक्टर-19 की तरफ से आए थे। वारदात अंजाम देने के बाद खुर्रमनगर की तरफ भाग निकले। इन दोनों रूटों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज पुलिस जुटा रही है। वहीं कुछ तथ्य ऐसे सामने आए हैं, जिससे संविदाकर्मी भी शक के दायरे में है। उससे पूछताछ की जा रही है। राजेश के मोबाइल की कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही है, जिससे सुराग मिल सके।

जल्द होगा खुलासा
एडीसीपी नॉर्थ एआर शंकर का कहना है कि संदिग्ध लुटेरों की सीसीटीवी फुटेज मिली हैं। कुछ अन्य सुराग भी हाथ लगे हैं, जिनके आधार पर तफ्तीश की जा रही है। जल्द वारदात का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed