{"_id":"6124d48dbc0ccf289c15ff29","slug":"irctc-gives-money-back-to-travellers-for-late-coming-of-tejas-train","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: लेट हुई तेजस एक्सप्रेस, आईआरसीटीसी ने 1574 यात्रियों को रुपये लौटाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ: लेट हुई तेजस एक्सप्रेस, आईआरसीटीसी ने 1574 यात्रियों को रुपये लौटाए
Tue, 24 Aug 2021 04:44 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 24 Aug 2021 04:44 PM IST
सार
तेजस एक्सप्रेस को पटरी पर उतारा गया था तो यात्रियों को यह सुविधा दी गई कि ट्रेन के एक घंटे लेट होने पर सौ रुपये तथा दो घंटे से अधिक लेट होने पर ढाई सौ रुपये रिफंड दिए जाएंगे।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश की पहली कॉरपोरेट ट्रेन तेजस एक्सप्रेस के लेट होने पर आईआरसीटीसी को 1574 यात्रियों को रिफंड करना पड़ा। ढाई सौ रुपये प्रति पैसेंजर की दर से यात्रियों को 3,93,500 रुपये लौटाए गए। प्रशासन ने बताया कि बारिश के चलते नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर सिग्नल फेल हो गए थे, जिससे ट्रेन लेट हुई।
विज्ञापन
जब तेजस एक्सप्रेस को पटरी पर उतारा गया था तो यात्रियों को यह सुविधा दी गई कि ट्रेन के एक घंटे लेट होने पर सौ रुपये तथा दो घंटे से अधिक लेट होने पर ढाई सौ रुपये रिफंड दिए जाएंगे।
विज्ञापन
ऐसे में लखनऊ जंक्शन से नई दिल्ली जाने वाली तेजस एक्सप्रेस जंक्शन से राइट टाइम रवाना हुई थी। पर, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन यार्ड में बारिश के चलते जलभराव हो गया और ऑटोमेटिक सिग्नलिंग सिस्टम गड़बड़ा गया, जिससे ट्रेनों को रास्ते में जहां-तहां रोकना पड़ा।
विज्ञापन
इससे गत शनिवार को लखनऊ से चली तेजस नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर दोपहर तीन बजे के बाद पहुंची। जिसकी वजह से ट्रेन देरी से ही चली और लखनऊ पहुंचने में ढाई घंटे लेट हो गई।