{"_id":"57be8d2d4f1c1b680cd4f6c2","slug":"irctc-foreign-trip-package-from-lucknow-to-singapore","type":"story","status":"publish","title_hn":"IRCTC दे रहा है विदेश घूमने का बढ़िया ऑफर, देखें डिटेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
IRCTC दे रहा है विदेश घूमने का बढ़िया ऑफर, देखें डिटेल
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 25 Aug 2016 11:46 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईआरसीटीसी, लखनऊ से मलेशिया और सिंगापुर का सात दिन और आठ रात का टूर पैकेज शुरू करने जा रहा है। यह टूर 6 से 13 अक्तूबर तक होगा। इसमें यात्रियों को सीधे फ्लाइट से लखनऊ से मलेशिया व सिंगापुर और लखनऊ वापस लाने की व्यवस्था होगी।
विज्ञापन
आईआरसीटीसी के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अश्विनी श्रीवास्तव ने बताया कि इस पैकेज में हवाई यात्रा का किराया, तीन सितारा होटलों में ठहरने के साथ ही भारतीय खाने (ब्रेकफास्ट, लंच एवं डिनर) की व्यवस्था होगी।
विज्ञापन
दो व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर पैकेज 77 हजार 700 रुपये प्रति व्यक्ति एवं तीन व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर प्रति व्यक्ति 77 हजार 400 रुपये है। एक व्यक्ति अकेला रूम लेगा तो उसे 86 हजार 500 रुपये पैकेज पड़ेगा। टूर पैकेज के लिए बुकिंग पहले आओ पहले पाओ के आधार पर की जाएगी।
विज्ञापन
यहां से कराएं बुकिंग
मोबाइल नंबर- लखनऊ 9794863629 कानपुर- 9794844569 एवं 9794863609, इलाहाबाद-9794844566, वाराणसी-979484559 एवं झांसी-9794802840।