फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   irctc affordable dubai travel package

अब आईआरसीटीसी सस्ते पैकेज में कराएगा दुबई की सैर, देखें डिटेल

Fri, 09 Sep 2016 12:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 09 Sep 2016 12:09 PM IST
विज्ञापन
irctc affordable dubai travel package
डेमो प‌िक

आईआरसीटीसी की ओर से शुरू की गई विदेश यात्रा पैकेजों की मांग दिन-प्रतिदिन बढ़ रही है। मलेशिया व सिंगापुर के लिए पहली फ्लाइट की बुकिंग फुल होने के बाद दूसरी फ्लाइट के लिए बुकिंग शुरू कर दी गई है। साथ ही मलेशिया-सिंगापुर के बाद यात्रियों को सस्ती दरों पर दुबई की सैर कराने की योजना बन रही है।

विज्ञापन


इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन(आईआरसीटीसी) के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अश्विनी श्रीवास्तव ने बताया कि मलेशिया व सिंगापुर की पहली फ्लाइट छह अक्तूबर को रवाना होगी। पैकेज में यात्रियों को दोनों देशों के पर्यटन केंद्र घुमाए जाएंगे। 
विज्ञापन


अगली फ्लाइट आठ अक्तूबर को जाएगी और 15 को लौटेगी। इसके बाद दुबई भ्रमण के लिए पैकेज लाने की तैयारी है। इस पर विचार चल रहा है। इसकी कीमत 50 से 60 हजार रुपये प्रति व्यक्ति रखी जा सकती है। ये पैकेज अक्तूबर में लॉन्च किए जा सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गोवा के लिए भी भेजी जाएगी फ्लाइट

irctc affordable dubai travel package
डेमो प‌िक

मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि विदेश के लिए हवाई यात्राओं के अतिरिक्त गोवा के लिए भी फ्लाइट भेजी जाएगी। ये टूर पैकेज 15 से 18 अक्तूबर तक के हैं। इसकी कीमत 24,900 रुपये प्रति व्यक्ति है। इसमें थ्री स्टार होटल में रुकने और एयरपोर्ट से होटल तक लाने-ले जाने का खर्च शामिल है। पैकेज की बुकिंग फोन नंबर 9794863636 पर कराई जा सकती है।

आईआरसीटीसी की भारत दर्शन यात्रा ट्रेन 22 सितंबर को रवाना होगी। इस यात्रा में दक्षिण के तीर्थ स्थलों और पर्यटन केंद्रों पर यात्रियों को ले जाया जाएगा। इसके लिए बुकिंग तकरीबन पूरी हो चुकी है।

धर्मार्थ कार्य विभाग की ओर से बुजुर्गों के लिए चलाई जा रही समाजवादी श्रवण यात्रा का अगला सफर अजमेर का होगा। यह ट्रेन 27 सितंबर को अजमेर रवाना होगी। इसमें करीब एक हजार यात्री तीर्थ दर्शन के लिए जाएंगे। चयन प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed