फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   IRC gives suggestions to stop accidents in night.

IRC: आईआरसी का सुझाव, वाहन हादसों को रोकने के लिए गाय-भैसों के कानों को पेंट करें

Wed, 12 Oct 2022 11:29 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 12 Oct 2022 11:29 AM IST
सार

हाईवे पर हादसे रोकने के लिए गाय-भैंस के कानों को पेंट करने व सड़कों की डिजाइन सुधारने पर जोर देने का सुझाव दिया गया है।
 

विज्ञापन
IRC gives suggestions to stop accidents in night.
सड़क पर बैठे छुट्टा जानवर

विस्तार

भारतीय रोड कांग्रेस (आईआरसी) परिषद की 224वीं बैठक में काउंसिल सदस्यों ने बढ़ते सड़क हादसों के मद्देनजर सुरक्षा और आईआरसी कोड को धरातल पर लाने के अहम सुझाव दिए। रात के अंधेरे में मवेशियों के कारण होने वाले वाहन हादसों को रोकने के लिए गाय-भैसों के कानों को पेंट करने का सुझाव आया। ताकि भारी वाहन चालकों को दिक्कत न हो। बैठक में काउंसिल के नवनिर्वाचित अध्यक्ष एसबी वासवा ने हाईवे पर हादसों को रोकने के लिए सुरक्षा के हरसंभव उपाय किए जाने पर जोर दिया।

विज्ञापन


भारतीय रोड कांग्रेस परिषद के चुने गए नए पदाधिकारियों और काउंसिल सदस्यों की पहली बैठक इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में मंगलवार को हुई। इसमें वासवा ने कहा कि आईआरसी कोड को वर्तमान परिस्थितियों में व्यावहारिक और आसान किया जा रहा है। जिससे फील्ड इंजीनियर हाईवे निर्माण में इनके मानकों को सहजता से लागू कर सकें। हाईवे पर ब्लैक स्पॉट की पहचान कर उसे स्थानीय प्रशासन की मदद से दूर करने में मदद ली जाएगी। 
विज्ञापन


काउंसिल सदस्यों ने हाईवे पर होने वाले हादसों पर चिंता जताते हुए इन्हें रोकने के कुछ प्रभावी उपाय भी बताए। कहा गया कि ओवरलोडेड ट्रकों और बेतहाशा सवारियों को ढोने वाले ट्रैक्टर-ट्रॉली के संचालन पर स्थानीय पुलिस और परिवहन प्रशासन को भी अंकुश लगाना होगा। वहीं सड़क निर्माण की इंजीनियरिंग खामी लोक निर्माण विभाग दूर करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में नए सदस्यों ने सड़क सुरक्षा और आईआरसी कोड की बारीकियों को आईआईटी व एनआईटी जैसे उच्च तकनीकी संस्थानों के कोर्स में शामिल किए जाने को वक्त की जरूरत बताया। एमटेक और पीएचडी कर रहे विद्यार्थियों को लाइव हाईवे प्रोजेक्ट से जोड़ने का सुझाव भी आया। आईआरसी काउंसिल की मध्यावधि बैठक में इन बिंदुओं पर मंथन किया जाएगा।


आईआरसी काउंसिल के अध्यक्ष चुने गए वासवा
आईआरसी के चौथे व अंतिम दिन मंगलवार को हुई बैठक में नई काउंसिल का गठन हुआ। इनमें नवनिवार्चित पदाधिकारी और नए सदस्य शामिल हुए। आईआरसी काउंसिल में अध्यक्ष पद पर एसबी वासवा और उत्तर प्रदेश लोनिवि के इंजीनियर इन चीफ अरविंद कुमार जैन, आरके मेहरा, मनोरंजन पारीदा और प्रणव कपूर को उपाध्यक्ष चुना गया। एसके निर्मल डीजी (आरडी) दोबारा आईआरसी के महासचिव चुने गए। बैठक में परिषद के पूर्व अध्यक्ष सीपी जोशी समेत वर्तमान काउंसिल सदस्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed