{"_id":"5f27f8fb8ebc3e9fad599d2d","slug":"iqbal-ansari-to-take-part-in-ram-mandir-bhumi-pujan-program-in-ayodhya","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबरी मस्जिद के मुख्य मुद्दई इकबाल अंसारी ने स्वीकार किया भूमि पूजन का निमंत्रण, कार्यक्रम में होंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबरी मस्जिद के मुख्य मुद्दई इकबाल अंसारी ने स्वीकार किया भूमि पूजन का निमंत्रण, कार्यक्रम में होंगे शामिल
Mon, 03 Aug 2020 05:21 PM IST
प्राची प्रियम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
Published by: प्राची प्रियम
Updated Mon, 03 Aug 2020 05:21 PM IST
विज्ञापन
इकबाल अंसारी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद में मुस्लिम पक्ष के मुख्य मुद्दई रहे इकबाल अंसारी ने आगामी पांच अगस्त को अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के भूमि पूजन समारोह का न्योता कुबूल करते हुए कहा है कि जो होना था वह हो चुका है और अब हम सभी को आगे की राह देखनी चाहिए।
विज्ञापन
अंसारी ने सोमवार को कहा कि हमें मंदिर भूमि पूजन का निमंत्रण आया है। हम उसमें शिरकत करेंगे। हमने यही बात मीडिया में पहले भी कही थी कि अगर हमारी जरूरत है और आप (सरकार) हमें बुलाते हैं तो हम जाएंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि वह प्रधानमंत्री से मुलाकात कर उन्हें 'रामनामी' अंगवस्त्र और श्रीरामचरित मानस की एक प्रति भेंट करेंगे। अंसारी के पिता हाशिम अंसारी राम जन्मभूमि बाबरी मस्जिद विवाद के सबसे पुराने मुद्दई थे।
विज्ञापन
वर्ष 2016 में हाशिम के निधन के बाद इकबाल अंसारी ने उनकी जगह मुद्दई के तौर पर मामले की पैरवी की थी। इस सवाल पर कि क्या वह कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर कोई मांग करेंगे, उन्होंने कहा कि हमें अब किसी से कुछ नहीं मांगना है। जो होना था वह हो चुका। अब हमें भविष्य की तरफ देखना चाहिए।