फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   IPS officers will be transferred on a big scale in Uttar Pradesh.

इस माह के अंत में आईपीएस अफसरों के होंगे तबादले, कई जिलों के कप्तान भी जाएंगे बदले

Fri, 06 Mar 2020 11:07 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 06 Mar 2020 11:07 AM IST
विज्ञापन
IPS officers will be transferred on a big scale in Uttar Pradesh.
- फोटो : amar ujala

हितेश चंद्र अवस्थी की डीजीपी के पद पर नियमित तैनाती होने के बाद बड़े पैमाने पर आईपीएस अधिकारियों के तबादले की तैयारी है। यह तबादले इस माह के अंत तक होने की उम्मीद है। इसमें कई वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को भी शिफ्ट किया जाएगा।

विज्ञापन


दरअसल, इस महीने के अंत में डीजी रैंक के दो आईपीएस अधिकारी रिटायर हो रहे हैं। इसमें डीजी फायर सर्विस जावीद अहमद और डीजी सीबीसीआईडी वीरेंद्र कुमार शामिल हैं। हितेश के डीजीपी बनने के बाद अब विजिलेंस में भी डीजी रैंक के अफसर की तैनाती होनी है।
विज्ञापन


इन अधिकारियों के रिटायरमेंट के बाद एडीजी पीवी रामाशास्त्री और एडीजी रूल्स एंड मैनुअल चंद्र प्रकाश डीजी हो जाएंगे। कई ऐसे अफसर भी हैं जो दो साल या उससे अधिक समय से एक ही पद पर तैनात हैं। इन अफसरों में मेरठ, आगरा और गोरखपुर जोन के एडीजी शामिल हैं। इनके कार्यक्षेत्र में भी बदलाव संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साइड पोस्टिंग पर भी कई अफसर ऐसे हैं जो लंबे समय से तैनात हैं। वहीं, कई जिलों के पुलिस कप्तान और रेंज के आईजी व डीआईजी भी डीजीपी के निशाने पर हैं। इन अफसरों की तैनाती में फेरबदल की पूरी संभावना है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed