{"_id":"5ea3002ea3532553160365a6","slug":"ips-officers-recruited-as-nodal-officers-in-most-infected-districts-of-uttar-pradesh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: कोरोना से सर्वाधिक संक्रमित जिलों के लिए इन अधिकारियों को बनाया गया नोडल अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: कोरोना से सर्वाधिक संक्रमित जिलों के लिए इन अधिकारियों को बनाया गया नोडल अफसर
Fri, 24 Apr 2020 08:35 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 24 Apr 2020 08:35 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के 18 ऐसे जिले जहां कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या अधिक है, उनमें वरिष्ठ आईएएस अफसर, आईजी स्तर के पुलिस अधिकारी व वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी को बतौर नोडल अधिकारी तैनात करने के निर्देश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिए थे। बतौर नोडल अधिकारी वरिष्ठ आईएएस और स्वास्थ्य अधिकारियों की तैनाती बृहस्पतिवार को कर दी गई थी।
विज्ञापन
अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने शुक्रवार को इन जिलों के लिए बतौर नोडल अधिकारी आईपीएस अफसरों की भी सूची जारी कर दी है। ये अधिकारी अगले एक सप्ताह तक संबंधित जिलों में रहकर स्थानीय पुलिस से समन्वय करते हुए वहां मरीजों के उपचार व संक्रमण रोकने के लिए प्रभावी उपाय सुनिश्चित करेंगे।
विज्ञापन
इन अधिकारियों को उन जिलों में हॉटस्पॉट्स चिह्नित इलाकों में जरूरी व्यवस्था और लॉकडाउन का कड़ाई से पालन कराने की भी जिम्मेदारी होगी। इन्हें प्रतिदिन जिले में हो रहे कार्यों की प्रगति की रिपोर्ट मुख्य सचिव को भेजनी होगी।
विज्ञापन
Trending Videos
इन जिलों में इन अफसरों को बनाया गया नोडल अफसर
जिला-- नोडल अफसर नामित आईपीएस अधिकारी
लखनऊ-- सुजीत पांडेय, पुलिस आयुक्त लखनऊ
सीतापुर-- नीरा रावत, एडीजी, डीजीपी मुख्यालय
रायबरेली-- एसके भगत, आईजी लखनऊ
मेरठ-- प्रशांत वर्मा, एडीजी मेरठ
गाजियाबाद-- प्रवीण कुमार, आईजी मेरठ
गौतमबुद्ध नगर-- आलोक सिंह, पुलिस आयुक्त
बुलंदशहर-- दीपक रतन, आईजी यातायात
कानपुर नगर-- जय नारायण सिंह, एडीजी कानपुर
औरैया-- मोहित अग्रवाल, आईजी कानपुर
आगरा-- अजय आनंद, एडीजी आगरा जोन
फिरोजाबाद-- सतीश गणेश, आईजी आगरा
मुरादाबाद-- रमित शर्मा, आईजी मुरादाबाद
बिजनौर-- राम कुमार, आईजी पीएसी
अमरोहा-- विजय प्रकाश, आईजी फायर सर्विसेज
संभल-- अमित चंद्रा, आईजी पीएसी पश्चिम
सहारनपुर-- उपेंद्र अग्रवाल, डीआईजी सहारनपुर
शामली-- विजय भूषण, आईजी, भर्ती बोर्ड
बस्ती-- आशुतोष कुमार, आईजी बस्ती
लखनऊ-- सुजीत पांडेय, पुलिस आयुक्त लखनऊ
सीतापुर-- नीरा रावत, एडीजी, डीजीपी मुख्यालय
रायबरेली-- एसके भगत, आईजी लखनऊ
मेरठ-- प्रशांत वर्मा, एडीजी मेरठ
गाजियाबाद-- प्रवीण कुमार, आईजी मेरठ
गौतमबुद्ध नगर-- आलोक सिंह, पुलिस आयुक्त
बुलंदशहर-- दीपक रतन, आईजी यातायात
कानपुर नगर-- जय नारायण सिंह, एडीजी कानपुर
औरैया-- मोहित अग्रवाल, आईजी कानपुर
आगरा-- अजय आनंद, एडीजी आगरा जोन
फिरोजाबाद-- सतीश गणेश, आईजी आगरा
मुरादाबाद-- रमित शर्मा, आईजी मुरादाबाद
बिजनौर-- राम कुमार, आईजी पीएसी
अमरोहा-- विजय प्रकाश, आईजी फायर सर्विसेज
संभल-- अमित चंद्रा, आईजी पीएसी पश्चिम
सहारनपुर-- उपेंद्र अग्रवाल, डीआईजी सहारनपुर
शामली-- विजय भूषण, आईजी, भर्ती बोर्ड
बस्ती-- आशुतोष कुमार, आईजी बस्ती