फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   IPS officer, Distict offficer eliminate over bad law and order situation

यूपी: कानून व्यवस्था संभालने में फेल कई जिलों के कप्तान हटाए गए 

Tue, 02 Jul 2019 04:51 AM IST
Abhishek Singh अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Abhishek Singh Updated Tue, 02 Jul 2019 04:51 AM IST
विज्ञापन
IPS officer, Distict offficer eliminate over bad law and order situation
सीएम योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

शासन ने सोमवार देर रात पांच रेंज के मुखिया और 6 जिलों के पुलिस कप्तान समेत 22 आईपीएस अफसरों के तबादले कर दिए। कानून व्यवस्था और अपराध के मोर्चे पर फेल मेरठ, आगरा और कासगंज के पुलिस कप्तानों को हटा दिया गया है।

विज्ञापन


कानपुर रेंज के आईजी आलोक सिंह को मेरठ रेंज का आईजी बनाया गया है। मेरठ के आईजी राम कुमार को पीएसी मध्य जोन की कमान सौंपी गई है। पीएसी मध्य जोन के आईजी ए सतीश गणेश को आगरा का नया आईजी रेंज बनाया गया है। यहां तैनात लव कुमार को कारागार विभाग में डीआईजी के पद पर तैनाती दी गई है।
विज्ञापन


प्रयागराज रेंज के आईजी मोहित अग्रवाल को कानपुर रेंज भेजा गया है। गाजियाबाद में तैनात डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल को सहारनपुर का नया डीआईजी बनाया गया है। उपेंद्र सहारनपुर में एसएसपी के पद पर भी तैनात रह चुके हैं। दीपक कुमार को पीएसी से हटा कर बांदा का नया डीआईजी बनाया गया है। यहां तैनात अनिल कुमार राय अब पीएसी सेक्टर मेरठ के डीआईजी होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

मेरठ में बवाल की गाज एसएसपी और आईजी पर

मेरठ में मॉब लिंचिंग को लेकर हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान बवाल की गाज आईजी और एसएसपी पर गिरी है। आईजी राम कुमार के साथ साथ एसएसपी नितिन तिवारी को भी हटा दिया गया है। बाराबंकी के एसपी अजय साहनी को मेरठ का नया एसएसपी बनाया गया है।

आगरा के भी डीआईजी और एसएसपी हटे
इसी तरह के विवाद के बाद आगरा के भी डीआईजी और एसएसपी को हटा दिया गया है। डीआईजी लव कुमार के साथ 8 जून को आगरा भेजे गए जोगेंद्र कुमार को भी हटा दिया गया है। उनके स्थान पर बबलू कुमार को भेजा गया है। जोगेंद्र को पीएसी एटा भेजा गया है।

इन जिलों के भी बदले कप्तान
मुजफ्फरनगर में एसएसपी सुधीर कुमार सिंह को गाजियाबाद, रेलवे आगरा के एसपी अभिषेक यादव को मुजफ्फरनगर, सुशील घुले को एसपी कासगंज, आकाश तोमर को एसपी बाराबंकी, बृजेश सिंह को एसपी संतकबीर नगर के पद पर भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed