फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   IPL: Mitchell Marsh's 'storm' delighted Lucknow, so players came out wearing black armbands

IPL:लखनऊ को खुश कर गया मार्श का 'तूफान', इसलिए हाथों में काली पट्टी बांधकर उतरे खिलाड़ी; एक दर्शक हुआ बेहोश

Sat, 16 May 2026 08:33 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 16 May 2026 08:33 AM IST
सार

IPL 2026: लखनऊ की टीम अपने घरेलू मैदान में शुक्रवार को एक बड़ी जीत दर्ज करने में सफल रही है। खास बात यह रही कि उनकी बल्लेबाजी निखरती हुई दिखी। 

विज्ञापन
IPL: Mitchell Marsh's 'storm' delighted Lucknow, so players came out wearing black armbands
मार्श की बैटिंग से उत्साहित समर्थक। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 मिचेल मार्श की तूफानी पारी (38 गेंदों पर 90 रन) की बदौलत लखनऊ सुपरजायंट्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को सात विकेट से हराकर पिछली हार का हिसाब चुकाया। इस हार के साथ चेन्नई के प्लेऑफ में पहुंचने के दावे काे तगड़ा झटका लगा है। रनों से भरे मुकाबले में चेन्नई के 188 रन के लक्ष्य को लखनऊ ने 16.4 ओवर में तीन विकेट खोकर हासिल किया। मुकाबले का अंत निकोलस पूरन ने धमाकेदार अंदाज में किया। उन्होंने अंशुल कम्बोज के 17वें ओवर में लगातार चार छक्के जमाकर लखनऊ को घरेलू मैदान में लगातार दूसरी जीत दिलाई। 

विज्ञापन


मेजबान टीम की जीत में तेज गेंदबाज आकाश सिंह का भी बड़ा योगदान रहा, जिन्होंने सीजन का पहला मुकाबला खेलते हुए 26 रन देकर चेन्नई के शीर्षक्रम के तीन बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया। इससे पहले 188 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ के लिए मार्श और जोश इंग्लिस ने ताबड़तोड़ शुरुआत करते हुए पावरप्ले में 86 रन जोड़ डाले। इस जोड़ी में मार्श खासे आक्रामक दिखे, जिन्होंने 21 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। अंशुल कंबोज के पांचवें ओवर में उन्होंने चार छक्के और एक चौका जड़ा। 135 रन के योग पर इंग्लिस (36) के रूप में लखनऊ को पहला झटका लगा। अगली ही गेंद पर मार्श (90) दुर्भाग्यपूर्ण ढंग से रन आउट हुए। आउट होने से पहले उन्होंने 38 गेंदों पर नौ चौके और सात गगनचुंबी छक्के जमाए।
विज्ञापन


 इसके बाद पूरन (नाबाद 32) और मुकुल चौधरी (नाबाद 13) ने लखनऊ को आसान जीत दिलाई। इससे पहले तेज गेंदबाज आकाश सिंह के शुरुआती झटकों (26 पर तीन विकेट) से उबरते हुए चेन्नई सुपर किंग्स ने लखनऊ सुपरजायंट्स के सामने जीत के लिए 188 रन की चुनौती दी। आकाश ने कप्तान ऋतुराज (13) के बाद संजू सैमसन (20) और उर्विल पटेल (6) को अपना शिकार बनाया। चेन्नई की ओर से युवा बल्लेबाज कार्तिक शर्मा ने 42 गेंदों का सामना करते हुए 71 रन आतिशी अर्धशतकीय पारी खेली। प्रिंस यादव के आखिरी ओवर में चेन्नई के बल्लेबाजों ने 23 रन बनाकर चेन्नई ने लखनऊ के सामने मुश्किलें खड़ी कर दी है। शिवम दुबे (नाबाद 32) ने प्रशांत वीर (नाबाद 13) ने पांचवें विकेट के लिए 24 गेंदों पर 45 रन जोड़कर चेन्नई को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

खिलाड़ियों ने तूफान पीड़ितों को दी श्रद्धांजलि

IPL: Mitchell Marsh's 'storm' delighted Lucknow, so players came out wearing black armbands
इकाना स्टेडियम में उमड़ा पीला समंदर
उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में आए भीषण आंधी-तूफान और बारिश में जान गंवाने वाले नागरिकों के प्रति शुक्रवार को इकाना स्टेडियम में संवेदना व्यक्त की गई। आईपीएल मुकाबले के शुभारंभ से पूर्व दोनों टीमों के खिलाड़ियों, अधिकारियों और हजारों दर्शकों ने एक मिनट का मौन रखकर दिवंगत लोगों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान स्टेडियम की बड़ी स्क्रीन पर शोक संदेश प्रदर्शित किया गया और कई खिलाड़ियों ने अपनी बांह पर काली पट्टी बांधकर दुख जताया।

आकाश ने पर्ची दिखाकर मनाया विकेट लेने का जश्न
मौजूदा आईपीएल सत्र में पहला मैच खेल रहे बाएं हाथ के तेज गेंदबाज आकाश सिंह ने चेन्नई के शीर्षक्रम को ध्वस्त कर दिया। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के बाद इनफार्म संजू सैमसन और उर्विल पटेल को अपना शिकार बनाने के बाद उन्होंने अनोखे अंदाज में जश्न मनाया। उन्होंने हर विकेट पर जेब से पर्ची निकाली, जिसपर लिखा था कि अक्की (आकाश) पूरी तरह फार्म में हैं और उसे पता है कि विकेट कैसे लेना है। उन्होंने लगातार चार ओवर डालकर 26 रन दिए और तीन विकेट अपनी झोली में डाले। मूल रूप से राजस्थान में जन्मे आकाश का एलएसजी के लिए दूसरा सत्र है। पहले सत्र में उन्होंने तीन मैच खेलकर चार विकेट हासिल किए थे।

मैच के दौरान दर्शक की बिगड़ी तबियत
मुकाबले के दौरान एक युवक की अचानक तबीयत बिगड़ गई। वह अचानक बेहोश होकर गिर पड़ा, जिससे स्टेडियम में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही स्टेडियम में मौजूद मेडिकल टीम तुरंत मौके पर पहुंची और युवक को प्राथमिक उपचार दिया। हालत को देखते हुए मेडिकल स्टाफ उसे अस्पताल ले गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गर्मी और भीड़ के कारण युवक की तबीयत बिगड़ने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल युवक की हालत स्थिर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed