फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   IPl match stadium project is stucked in lucknow

बड़ी खबरः लखनऊ में IPL मैच देखने के लिए करना होगा इंतजार

Fri, 15 May 2015 04:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ Updated Fri, 15 May 2015 04:31 PM IST
विज्ञापन
IPl match stadium project is stucked in lucknow

मुख्यमंत्री की महात्वाकांक्षी परियोजनाओं में से एक क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण इसे बनाने वाली कंपनी और एलडीए के तकरार के बीच फंस गया है। निर्माण में देरी पर मुख्य सचिव ने नाराजगी जताते हुए प्राधिकरण के अफसरों को काम में तेजी लाने को कहा है।

विज्ञापन


वहीं कंपनी को अपने रीयल एस्टेट बुकिंग की चिंता सता रही है। ऐसे में स्टेडियम की इस महात्वाकांक्षी परियोजना में लगातार देरी होती जा रही है। सूत्रों की माने तो निर्माणकर्ता कंपनी चाहती है कि, वह अपनी हाउसिंग स्कीम भी साथ ही साथ लांच कर दे। ताकि, उसको निर्माण के लिए बजट भी मिलता रहा।
विज्ञापन


जबकि एलडीए पहले खेल परिसर के निर्माण का दबाव डाल रहा है। ऐसे में पूरी परियोजना ही अटक रही है। स्टेडियम की प्रगति को लेकर जब प्राधिकरण उपाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार सिंह से पूछा गया तो उन्हाेंने बताया कि, स्टेडियम को लेकर कुछ इश्यू हैं। उन्हें शॉर्ट आउट किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लविप्रा के मुख्य सचिव आलोक रंजन ने कहा है कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम निर्माण में कुछ शिथिलता बरती जा रही है। इसे लेकर सरकार खुश नहीं है। एलडीए के अधिकारियों को निर्देशित किया जा रहा है कि, वे तेजी से काम निपटाएं।

2016 में स्टेडियम को पूरा करने का किया दावा

IPl match stadium project is stucked in lucknow

आईपीएल 2016 से स्टेडियम का आगाज करने का दावा इकाना स्पोर्ट्स सिटी के अधिकारियों ने किया है। उनको अक्तूबर-2014 में प्राधिकरण की ओर से यहां की 48 एकड़ भूमि हैंडओवर की गई है।

इस भूमि पर केवल क्रिकेट स्टेडियम बनाया जाएगा। इसमें आईसीसी के सभी मानक पूरे किए जाएंगे। करीब 50 हजार दर्शकों की क्षमता वाला होगा यह स्टेडियम। इसमें एक क्रिकेट अकादमी भी होगी, जहां प्रशिक्षण के साथ ही क्रिकेटर और कोच के लिए निवास की भी सुविधा होगी।

कंपनी के अधिकारियों ने कहा कि, हर हाल में अप्रैल-2016 में ये क्रिकेट स्टेडियम बन कर तैयार हो जाएगा। इसके साथ ही फुटबाल स्टेडियम भी होगा। छह हजार दर्शकों की क्षमता का एक इंडोर स्टेडियम होगा।

क्रिकेट स्टेडियम के अलावा इस पूरे खेल परिसर का निर्माण पूरा होने में 2017 तक का समय लगेगा। कंपनी यहां रीयल एस्टेट डवलपमेंट शुरू करेगी। कंपनी 35 साल तक यहां खेल परिसर का रखरखाव करेगी। इसके बाद इस पूरे परिसर को खेल निदेशालय को हैंडओवर कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed