फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Invitation to Modi from his adopted village Jayapur.

जयापुर में हर घर के 'मुखिया' बन गए मोदी!

Thu, 27 Nov 2014 03:00 PM IST
तबस्सुम/अमर उजाला, वाराणसी
तबस्सुम/अमर उजाला, वाराणसी Updated Thu, 27 Nov 2014 03:00 PM IST
विज्ञापन
Invitation to Modi from his adopted village Jayapur.

जयापुर गांव की फुलरा देवी की बिटिया सीमा की शादी की बात चल रही है। सब कुछ सही रहा तो जल्द ही रिश्ता पक्का हो जाएगा। फुलरा देवी अगली लगन में अपनी बेटी की शादी कर देना चाहती हैं।

विज्ञापन


अब शादी की तारीख चाहे जब तय हो लेकिन फुलरा ने एक बात तो तय कर ली है कि बिटिया की शादी में भगवान को आमंत्रण पत्र चढ़ाने के बाद पहला न्योता वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजेंगी।
विज्ञापन


आराजी लाइन ब्लाक के जिस जयापुर गांव को सांसद की हैसियत से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गोद लिया है, उस गांव के माता-पिता ने यह फैसला किया है। गांव वाले अपनी बिटिया की शादी का पहला न्योता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका कहना है कि नरेंद्र मोदी ने उनके गांव को गोद लिया है। ऐसे में वे इस गांव के अभिभावक समान हैं और शादी-विवाह में सबसे पहले अभिभावकों को ही याद किया जाता है।

बदल रही है मोदी के गांव की सूरत

Invitation to Modi from his adopted village Jayapur.

फुलरा देवी का कहना है कि मोदी जी ने इस गांव को गोद लिया है। अब वे हमारे घर के वरिष्ठ सदस्य जैसे हैं। ऐसे में उन्हें सबसे पहले निमंत्रण तो देना ही पड़ेगा। जयापुर की श्याम दुलारी की दो बेटियां हैं। उनके पति छोटेलाल बेटियों के लिए रिश्ता भी ढूंढ रहे हैं।

श्याम दुलारी को भी इंतजार है कि कब बेटी का रिश्ता तय हो और कब वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को न्योता भेजें। उनका कहना है कि प्रधानमंत्री की वजह से धीरे-धीरे गांव की सूरत बदल रही है। कहती हैं कि अब वे हमारे सुख-दुख के साथी हैं। ऐसे में शादी में उन्हें बुलाना हमारा फर्ज है।

गांव की रेखा और लालती देवी का कहना है कि सात नवंबर को जिस दिन प्रधानमंत्री गांव पहुंचे थे, उसी दिन यहां की बेटियों ने उनसे पिता सरीखा रिश्ता गांठ लिया था।

मंच पर मोदी को तिलक लगाने गई युवतियों ने उनसे ये कहा भी था कि वे इस गांव की बेटियों के पिता समान हैं। ऐसे में बेटियों की शादी में मोदी को न्योता देना जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed