फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   invigilator slap student at the examination centre

यूपी बोर्ड परीक्षा: कक्ष निरीक्षक ने थप्पड़ जड़ा तो छात्र ने फाड़ दी कॉपी

Fri, 17 Mar 2017 12:56 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Fri, 17 Mar 2017 12:56 PM IST
विज्ञापन
invigilator slap student at the examination centre
डेमो - फोटो : डेमो

लखनऊ के एस पब्लिक स्कूल कुराखर, माल में छात्र और कक्ष निरीक्षक के बीच विवाद बढ़ने से हंगामा मच गया। बताया जा रहा है कि छात्र परीक्षा कक्ष में इधर-उधर देख रहा था।

विज्ञापन


कक्ष निरीक्षक के टोकने पर दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। इससे गुस्साए कक्ष निरीक्षक ने छात्र को थप्पड़ जड़ दिया। जिसके बाद छात्र ने भी गुस्से में अपनी कॉपी फाड़ दी और हंगामा करने लगा।
विज्ञापन


परीक्षा कक्ष में मौजूद बाकी छात्र भी विरोध में उतर आए। सूचना मिलने पर केंद्र व्यवस्थापक पहुंचे और उन्होंने छात्र को शांत कराकर उसे दूसरी कॉपी दी। इस संबंध में डीआईओएस उमेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि ऐसा कोई मामला संज्ञान में नहीं आया है। इसकी जाचं कराई जाएगी। कॉपी फाड़ना और दूसरी कॉपी उपलब्ध कराना दोनों ही गलत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed