फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Investigation: Youths are getting intoxicated not only with codeine syrup but also with LG's medicine

पड़ताल: कोडिन सिरप ही नहीं, एलर्जी की दवा से भी युवक कर रहे नशा, 70-80 रुपये में मिल रहा इंजेक्शन

Wed, 15 Oct 2025 04:06 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 15 Oct 2025 04:06 PM IST
सार

मेडिकल स्टोर से बिना परचे की आपूर्ति की जा रही है। इन्हें एमआरपी से चार गुना महंगे रेट पर बेचा जा रहा है। एक इंजेक्शन 70-80 रुपये में मिल रहा है।

विज्ञापन
Investigation: Youths are getting intoxicated not only with codeine syrup but also with LG's medicine
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजधानी में सिर्फ कोडिन सिरप ही नहीं, बल्कि नॉरकोटिक इंजेक्शन की भी खुलेआम बिक्री हो रही है। मेडिकल स्टोर संचालक इन्हें प्रिंट रेट से तीन से चार गुना अधिक कीमत पर बेच रहे हैं। एंटी एलर्जी की दवा एविल इंजेक्शन खतरनाक दवाओं की बिक्री बिना डॉक्टर के परचे के जारी है। इसके बावजूद ड्रग विभाग ने किसी पर सख्त कार्रवाई नहीं की है।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, इस अवैध नशे के कारोबार में कई लोग शामिल हैं। शहर के अलग-अलग हिस्सों में नशेड़ी युवाओं को एविल इंजेक्शन और स्मैक आसानी से मिल रही है। जांच में सामने आया है कि बड़ी संख्या में युवक इस इंजेक्शन के जरिए नशे के आदी बन चुके हैं। एफएसडीए के सहायक मंडल आयुक्त ब्रजेश यादव का कहना है कि एविल इंजेक्शन नॉरकोटिक्स ग्रुप में आता है। है। बिना डॉक्टरी परचे इसकी ब्रिकी करना गलत है। जांच के दौरान कोई भी मेडिकल स्टोर एविल का इंजेक्शन बिना परचा बेचता मिला तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - प्रेमानंद महराज के लिए बाबरी मस्जिद के पूर्व पक्षकार इकबाल अंसारी ने मांगी दुआ, बोले- स्वस्थ होने की कामना की
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - पूरा होने को है राम मंदिर निर्माण: भूमि पूजन और प्राण प्रतिष्ठा के बाद पीएम मोदी ही करेंगे शिखर पर ध्वजारोहण   

नशेड़ी ने बताया ठिकाना

रिपोर्टर से बातचीत में एक नशेड़ी युवक ने गौतम बुद्ध पार्क के पास रेलवे पुल के नीचे इंजेक्शन और स्मैक मिलने की बात कबूली। बातचीत की वीडियो रिकॉर्डिंग भी मौजूद है।
रिपोर्टर : हमें एक एविल इंजेक्शन चाहिए।
नशेड़ी युवक : दिला देंगे, लेकिन हमें लेकर चलना होगा।
है।
रिपोर्टर :
ठीक
युवक : गौतम बुद्ध पार्क के ऊपर रेलवे क्रॉसिंग पर जाना पड़ेगा।
रिपोर्टर : कितने में मिलेगा?
युवक : 70-80 रुपये में मिल जाएगा।
रिपोर्टर : एविल इंजेक्शन में नशा होगा कि नहीं?
युवक : नशा ज्यादा नहीं होता, उसमें स्मैक मिलानी पड़ती है, तभी मजा आता है।
रिपोर्टर : दोनों चीजें कहां मिलेंगी?
युवक : दोनों एक ही जगह मिल जाएंगी।
रिपोर्टर : एविल लगाने से मजा नहीं आएगा क्या?
युवक : एविल लगाने के बाद शरीर में झनझनाहट होती है बस।
रिपोर्टर : फिर क्या करना होगा?
युवक : एविल में स्मैक मिलाकर इंजेक्शन लगाओ, तभी पूरा नशा मिलता है।
रिपोर्टर : ठीक है, हम इंजेक्शन लेकर आते हैं, तुम लगा देना।
युवक : तुमको वहां आसानी से नहीं मिलेगा, हमको ले चलो।
रिपोर्टर : ठीक है, हम बाइक लेकर आते हैं।

 

गौतम बुद्ध पार्क और आसपास का इलाका नशेड़ियों का अड्डा बना

नशे के कारोबारियों ने युवाओं को पहले लती बनाना और फिर कमाई का जरिया बनाना शुरू कर दिया है। गौतम बुद्ध पार्क और आसपास का इलाका नशेड़ियों का अड्डा बन चुका है। यहां से दूर-दूर तक के युवा नशा करने पहुंचते हैं। सिर्फ 70-80 रुपये में एविल इंजेक्शन मिल रहा है, जिससे शहर के कई संभ्रांत घरों के युवक-युवतियां भी प्रभावित हो रहे हैं।

इंजेक्शन में मिला रहे स्मैक: एक नशेड़ी ने बताया कि 10 एमएल एविल इंजेक्शन में से पांच एमएल निकालकर बाकी बचे इंजेक्शन में स्मैक की पुड़िया डालकर गर्म करते हैं। जब स्मैक घुल जाती है, तो पहले से निकाले गए एविल को वापस मिलाकर इंजेक्शन नस में लगाया जाता है। इस मिश्रण से कम मात्रा में भी अधिक नशा होता है, जो करीब 12 घंटे तक असर करता है।

मेडिकल स्टोर संचालक कमा रहे लाखों रुपये : नियमों के मुताबिक, एविल इंजेक्शन केवल डॉक्टर के परचे पर बेचा जा सकता है। लेकिन कई मेडिकल स्टोर संचालक नशेड़ियों को चार गुना दाम पर बेच रहे हैं। स्थायी ग्राहक बनाए रखने के लिए उन्हें सिरिंज और कॉटन फ्री दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed