फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ram Temple construction nears completion: PM Modi to hoist flag after Bhoomi Pujan and Pran Pratishtha

पूरा होने को है राम मंदिर निर्माण: भूमि पूजन, प्राण प्रतिष्ठा के बाद पीएम मोदी ही करेंगे शिखर पर ध्वजारोहण

Wed, 15 Oct 2025 03:17 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Wed, 15 Oct 2025 03:17 PM IST
सार

25 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत राम मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण कर पूरे विश्व को निर्माण पूरा होने का संदेश देंगे। इसके साथ ही भूमिपूजन, प्राण प्रतिष्ठा और ध्वजारोहण तीनों ही कार्य पीएम मोदी के हाथों सम्पन्न हो जाएंगे।

विज्ञापन
Ram Temple construction nears completion: PM Modi to hoist flag after Bhoomi Pujan and Pran Pratishtha
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

श्रीराम जन्मभूमि मंदिर का निर्माण अब अपनी पूर्णता की ओर बढ़ रहा है। 25 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत राम मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण कर पूरे विश्व को इसका निर्माण पूरा होने का संदेश देंगे। पीएम मोदी ने ही मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन किया था और फिर मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की थी। अब मंदिर निर्माण पूरा होने के बाद शिखर पर ध्वजारोहण भी उनके ही हाथों से होगा। भव्य राम मंदिर का निर्माण नागर शैली में किया गया है।

विज्ञापन


रामलला का यह दिव्य धाम सिर्फ आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि भारतीय शिल्प, स्थापत्य कला और संस्कृति का अद्भुत संगम बनकर उभर रहा है। मंदिर की दीवारों और स्तंभों पर बनाई गईं खूबसूरत कलाकृतियां अब लोगों के आकर्षण का केंद्र बन गई हैं। गुजरात के मशहूर शिल्पकार चंद्रकांत भाई सोमपुरा और उनकी टीम ने मंदिर के हर पिलर, स्तंभ और दीवार पर बारीक नक्काशी करते हुए इसे एक जीवंत कलात्मक रूप दिया है। राम मंदिर ट्रस्ट ने हाल ही में मंदिर के प्रथम तल पर स्थित राम दरबार की मनमोहक तस्वीरें जारी की हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सरकार सफेद टेबल पर बैठकर काला झूठ बोलती है : अखिलेश बोले-ये लोग प्लान करते हैं, कैसे लूट जाए...पढ़ें बयान
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - प्रेमानंद महराज के लिए बाबरी मस्जिद के पूर्व पक्षकार इकबाल अंसारी ने मांगी दुआ, बोले- स्वस्थ होने की कामना की


इन तस्वीरों में दीवारों पर उकेरी गई आकृतियों में भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण और भक्त हनुमान के दिव्य स्वरूप नजर आ रहे हैं। ट्रस्ट ने तस्वीरें साझा करते हुए लिखा कि “राम जन्मभूमि के प्रथम तल की नयनाभिराम छवियाँ।” इन छवियों ने अयोध्या की भव्यता और भारतीय शिल्पकला की प्रतिष्ठा को फिर से जीवंत कर दिया है। जैसे-जैसे निर्माण कार्य अंतिम चरण में पहुंच रहा है, देश दुनिया के रामभक्त श्रद्धालुओं में उत्साह और उमंग लगातार बढ़ता जा रहा है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed