फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   investigation starts in amar singh-azam khan case

अमर सिंह की तरफ से आजम खां के खिलाफ दर्ज मामले की जांच शुरू, दर्ज होगा बयान

Sat, 20 Oct 2018 12:35 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 20 Oct 2018 12:35 PM IST
विज्ञापन
investigation starts in amar singh-azam khan case
अमर सिंह व आजम खां - फोटो : amar ujala
 राज्यसभा सांसद अमर सिंह की तरफ से सपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री आजम खां के खिलाफ दर्ज मामले की लखनऊ की गोमतीनगर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक त्रिलोकी सिंह का कहना है कि अमर सिंह ने आजम खां के बयान के वीडियो की सीडी सौंपी है जिसे अधिकारियों से चर्चा के बाद जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेजा जाएगा।
विज्ञापन


साथ ही अमर सिंह के बयान भी दर्ज किए जाएंगे। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आजम खां ने बयान किस न्यूज चैनल पर कब दिया, फिलहाल यह जानकारी जुटाई जा रही है। अमर सिंह की तरफ से दी गई सीडी भी देखी जा रही है। सीडी की सत्यता के लिए संबंधित न्यूज चैनल से भी संपर्क किया जाएगा।
विज्ञापन


इसकी फॉरेंसिक जांच भी कराई जाएगी। उन्होंने कहा, अधिकारियों के निर्देश पर ही आगे की कार्रवाई की जा रही है। एफआईआर में लगाए गए आरोपों पर विधिक राय भी ली जा रही है। चूंकि मामला राजनीतिक है इसलिए पुलिस फूंक-फूंककर कदम रख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आजम ने न्यूज चैनल में यह कहा था

investigation starts in amar singh-azam khan case
आजम खान

बता दें कि अमर सिंह ने आजम पर नफरत फैलाने, धर्म का अपनाम और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए बुधवार रात गोमतीनगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोप है कि बीती 23 अगस्त को नोएडा के एक निजी न्यूज चैनल में आजम ने उनके परिवार की महिलाओं की हत्या व तेजाब से जलाने की बात कही थी। अमर सिंह ने तहरीर के साथ ही आजम के बयान की सीडी भी पुलिस को सौंपी थी।

अमर सिंह का आरोप है कि न्यूज चैनल में एंकर ने उनके बारे में जब पूछा तो आजम ने आपत्तिजनक बयान दिया। उन्होंने कहा, जब अमर सिंह और इन जैसों को परिवार सहित मार दिया जाएगा और इनकी बहू-बेटियों को तेजाब से गलाया जाएगा, तभी मुजफ्फरनगर और गुजरात जैसे दंगे नहीं होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed