फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Investigation started against former CMS

Lucknow News: पूर्व सीएमएस के खिलाफ डेढ़ साल बाद जांच शुरू, निदेशक ने मांगी रिपोर्ट

Tue, 05 Dec 2023 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 05 Dec 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
Investigation started against former CMS
जॉइनिंग के दौरान आचार संहिता उल्लंघन, टेंडर प्रक्रिया में गड़बड़ी का मामलाराज्यपाल की संस्तुति के बाद निदेशक प्रशासन ने शुरू की मामले की जांच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रायबरेली। जिला अस्पताल में सीएमएस के पद से दो जुलाई 2022 को हटायीं गईं पूर्व मुख्य चिकित्सक अधीक्षक डॉ. नीता साहू के खिलाफ निदेशक (प्रशासन) ने विभागीय जांच शुरू कर दी है। मामले में जिला अस्पताल से आचार संहिता उल्लंघन, चार करोड़ के टेंडर प्रक्रिया में लापरवाही सहित अन्य मामलों से संबंधित रिपोर्ट तलब की है। सीएमएस के पद से हटाए जाने के बाद वह सरकारी आवास में रखी सरकारी अलमारियां, कुर्सियां व अन्य सामान तक उठा ले गईं थीं।
जिला अस्पताल की पूर्व सीएमएस डॉ. नीता साहू ने आठ जनवरी 2022 को सीएमएस के पद पर जॉइन किया था। विधानसभा चुनाव की अधिसूचना लागू होने के बाद भी वह नीली बत्ती और चुनाव के पोस्टर लगी कार से जॉइन करने आईं थी। उन्होंने आचार संहिता का उल्लंघन किया था। इसके अलावा टेंडर प्रक्रिया में भी गड़बड़ी होने के कारण जांच के बाद उसे निरस्त कर दिया गया था। लापरवाही के कारण उन्हें दो जुलाई 2022 को सीएमएस के पद से रिलीव करके डॉ. महेंद्र मौर्या को सीएमएस की जिम्मेदारी दी गई थी।
विज्ञापन

रिलीव किए जाने के बाद भी वह सरकारी आवास में ताला बंद करके चली गईं थी। सीएमएस आवास में कई दिनों तक कुत्ता भी बंद था। वह सरकारी अलमारियां और कुर्सियां तक वह उठा ले गईं थी। मामला शासन स्तर पर पहुंचने के बाद विभागीय कार्रवाई के लिए जांच के आदेश दिए गए थे। निदेशक प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। उन्होंने जिला अस्पताल के सीएमएस से मामले में पूरी रिपोर्ट उपलब्ध कराने के आदेश दिए हैं। सीएमएस डॉ. महेंद्र मौर्या ने बताया कि पूर्व सीएमएस के आचार संहिता उल्लंघन व अन्य मामलों की रिपोर्ट निदेशक प्रशासन ने मांगी है। जल्द रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed