फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Investigation in admission in Ayush Colleges.

आयुष दाखिला: आमना-सामना हुआ तो एक दूसरे पर लगाए आरोप, गिफ्ट में दी गईं गाड़ियां व फ्लाइट की टिकटें

Sun, 27 Nov 2022 10:14 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 27 Nov 2022 10:14 AM IST
सार

आयुष दाखिला हेराफेरी मामले में आरोपियों को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की गई जिसमें आरोपियों ने एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाए। पूछताछ के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
Investigation in admission in Ayush Colleges.
- फोटो : istock

विस्तार

आयुष दाखिला हेराफेरी में एसटीएफ ने आयुर्वेद के पूर्व निदेशक एसएन सिंह व काउंसिलिंग एजेंसी के वेंडर कुलदीप वर्मा का आमना-सामना कराया। एसटीएफ ने कुलदीप से पूछा कि सिंह के कहने पर कितने दाखिले कराए।

विज्ञापन


उसके जवाब पर सिंह ने असहमति जताई तो जांच एजेंसी के सामने ही दोनों आरोप-प्रत्यारोप लगाने लगे। कुलदीप से सिंह को दिए गए उपहारों व पार्टियों की जानकारी भी ली गई। यह भी बताया कि सिंह ने ली गई गाड़ियां और फ्लाइट की टिकटें आदि कब बुक कराईं।
विज्ञापन


इसी तरह कुलदीप का काउंसिलिंग के प्रभारी उमाकांत से भी सामना कराया गया। कुलदीप ने बताया कि उमाकांत ने किस तरह पूरे खेल में सहयोग किया। पूछताछ के बाद एसटीएफ ने सभी को वापस जेल भेज दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed