फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Investigation also on the point of getting government job with fake mark sheet

Lucknow News: फर्जी मार्कशीट से सरकारी नौकरी हासिल करने वाले बिंदु पर भी जांच

Wed, 24 Dec 2025 02:05 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Dec 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
Investigation also on the point of getting government job with fake mark sheet
लखनऊ। फर्जी मार्कशीट से सरकारी नौकरी हासिल किए जाने की दिशा में भी गोमतीनगर पुलिस जांच कर रही है। गिरोह वर्ष 2021 से करीब 1500 लोगों को 25 विश्वविद्यालयों की फर्जी मार्कशीट और डिग्री बेच चुका है। पुलिस के लिए इन्हें खरीदने वालों से संपर्क करना चुनौती भरा है।
विज्ञापन

गिरोह के मास्टर माइंड अयोध्या के सत्येंद्र द्विवेदी, उन्नाव के अखिलेश कुमार और लखीमपुर खीरी के ईशानगर के सौरभ शर्मा को जनेश्वर पार्क के पास से शनिवार को गिरफ्तार किया था। इनके पास से विश्वविद्यालयों की 923 फर्जी मार्कशीट मिली थीं।
विज्ञापन




आवेदकों के जांचे जाएंगे दस्तावेज

पुलिस सूत्रों के मुताबिक टीमें निजी के साथ सरकारी विभागों में वर्ष 2021 से अब तक नौकरी के लिए आवेदन करने वालों के दस्तावेज जांचेंगी। ऐसे विद्यार्थियों की भी जांच होगी, जिन्होंने आवेदन तो किया पर किसी कारणवश उनकी नौकरी नहीं लग सकी। पुलिस सभी सरकारी विभागों और निजी कंपनियों से संपर्क करेगी। सरकारी विभागों में नौकरी के लिए आए दस्तावेज के कई तरह के सत्यापन होते हैं। इन्हें कानूनी प्रक्रिया से भी गुजरना पड़ता है। ऐसे में फंसने की आशंका अधिक रहती है। अनुमान है कि इस डर से अधिकतर छात्रों ने प्राइवेट नौकरी में फर्जी मार्कशीट का इस्तेमाल किया होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन






सामान की सप्लाई से भी करोड़ों कमाए

पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने फर्जीवाड़ा कर करीब 15 करोड़ रुपये कमाए। सत्येंद्र व उसके साथी फर्जी मार्कशीट बनाने में इस्तेमाल होने वाला कागज व अन्य उपकरणों की सप्लाई भी करते थे। इससे भी करोड़ों की कमाई की। एसीपी ने बताया कि गोमतीनगर पुलिस और पूर्वी क्राइम टीम हर पहलू पर जांच कर रही है। जल्द पूरे गिरोह को पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed