फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   investigated Recognition and admission of all universities and colleges in UP CM summoned report in 15 days

UP: सभी यूनिवर्सिटी व कॉलेजों में मान्यता और प्रवेश प्रक्रिया की होगी जांच, सीएम ने 15 दिन में तलब की रिपोर्ट

Mon, 08 Sep 2025 02:05 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 08 Sep 2025 02:05 PM IST
सार

यूपी में विश्वविद्यालयों व कॉलेजों में मान्यता और प्रवेश प्रक्रिया की जांच की जाएगी। सीएम योगी ने इसके लिए आदेश जारी कर दिया है। हर मंडल में विशेष जांच टीम का गठन किया जाएगा। यह टीम हर जिले में जाकर गहनता से जांच करेगी। जांच के बाद 15 दिन में शासन को रिपोर्ट भेजनी होगी। अनियमितता पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
investigated Recognition and admission of all universities and colleges in UP CM summoned report in 15 days
सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में सभी विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों में संचालित पाठ्यक्रमों की मान्यता व प्रवेश प्रक्रिया की गहन जांच की जाएगी। सीएम योगी आदित्यनाथ ने यह आदेश दिए हैं। बाराबंकी जिले के श्री रामस्वरूप विश्विद्यालय में फर्जी डिग्री को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठी चार्ज के बाद सीएम ने यह बड़ा फैसला लिया है।  

विज्ञापन


सीएम के आदेश के बाद सभी मण्डलायुक्त अपने-अपने क्षेत्र में आने वाले जनपदों में विशेष जांच टीम का गठन करेंगे। टीम में एक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, एक पुलिस विभाग का अधिकारी और एक शिक्षा विभाग का अधिकारी अनिवार्य रूप से शामिल किया जाएगा। यह टीम जमीनी स्तर पर जांच करके संस्थानों की मान्यता और प्रवेश प्रक्रिया की हकीकत परखेगी।

विज्ञापन

संस्थानों को मान्यता-पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा

जांच के दौरान प्रत्येक शैक्षणिक संस्था से शपथ पत्र लिया जाएगा। इसमें यह स्पष्ट करना होगा कि संस्थान केवल उन्हीं कोर्सों का संचालन कर रहा है, जिन्हें नियामक निकाय, विश्वविद्यालय या बोर्ड से मान्यता प्राप्त है। इसके साथ ही, संचालित सभी कोर्स की सूची और उनके मान्यता-पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। किसी भी छात्र का दाखिला बिना मान्यता प्राप्त पाठ्यक्रम में नहीं होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

अनियमितता पर होगी कठोर कार्रवाई

यदि जांच में किसी संस्थान में अवैध प्रवेश या बिना मान्यता के कोर्स संचालित पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। यही नहीं संस्थान को छात्रों का पूरा शुल्क ब्याज सहित वापस करना होगा। सरकार छात्रों के भविष्य के साथ कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेगी।

15 दिन में शासन को भेजनी होगी रिपोर्ट

टीम जांच करके 15 दिन के अंदर शासन को रिपोर्ट भेजेगी। सीएम योगी ने कहा कि यह कार्यवाही सिर्फ औपचारिकता नहीं, बल्कि छात्रों के भविष्य और शिक्षा की गुणवत्ता से जुड़ा संवेदनशील मुद्दा है। जांच की पूरी प्रक्रिया पर मंडलायुक्त प्रत्यक्ष निगरानी रखेंगे। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि किसी भी स्तर पर लापरवाही या ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed