फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Interviews were held for the new Vice-Chancellor of KGMU.

Lucknow News: केजीएमयू के नए कुलपति के लिए इंटरव्यू हुए

Sun, 05 Jul 2026 02:01 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Interviews were held for the new Vice-Chancellor of KGMU.
केजीएमयू।
लखनऊ। केजीएमयू के नए कुलपति की तलाश में शनिवार को पहले चरण के साक्षात्कार पूरे हो गए हैं। इस चरण में 10 वरिष्ठ प्रोफेसरों और चिकित्सा प्रशासकों ने साक्षात्कार दिया। चयन समिति ने तीन नामों का पैनल तैयार कर बंद लिफाफे में कुलाधिपति के पास भेजा है। अब दूसरे और अंतिम चरण के साक्षात्कार के बाद नए कुलपति के नाम पर अंतिम फैसला होगा।
विज्ञापन

साक्षात्कार में केजीएमयू के पांच वरिष्ठ प्रोफेसर, पीजीआई के दो प्रोफेसर, एक विश्वविद्यालय के कुलपति, एक संस्थान के निदेशक और दिल्ली से सेना में वरिष्ठ पद पर कार्य कर चुके एक प्रोफेसर शामिल हुए। चयन समिति में पीजीआई के निदेशक डॉ. आरके धीमन, केजीएमयू के हड्डी रोग विभाग के पूर्व अध्यक्ष एवं एम्स पटना के पूर्व निदेशक डॉ. जीके सिंह व एक न्यायाधीश शामिल रहे। अधिकारियों के अनुसार, 13 जुलाई को प्रस्तावित दीक्षांत समारोह के बाद नए कुलपति के नाम की औपचारिक घोषणा करने की संभावना है। मौजूदा कुलपति का कार्यकाल अगस्त के दूसरे सप्ताह में खत्म हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed