फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Interview of Waseem Barelvi.

साहित्य करीब रहेगा तो समाज को समझ सकेगी राजनीति : बरेलवी

Sun, 01 May 2016 01:42 AM IST
आलोक पराड़कर/अमर उजाला, लखनऊ
आलोक पराड़कर/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 01 May 2016 01:42 AM IST
विज्ञापन
Interview of Waseem Barelvi.
वसीम बरेलवी - फोटो : amar ujala

‘कौन-सी बात कहां कैसे कही जाती है, ये सलीका हो तो हर बात सुनी जाती है’ कहने वाले मशहूर शायर वसीम बरेलवी की बात अब देखना है कि राजनीति में कितनी सुनी जाएगी। प्रदेश की सपा सरकार ने उन्हें विधान परिषद के लिए नामित किया है।

विज्ञापन


इस घोषणा के अगले ही दिन शनिवार को राजधानी पहुंचे और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ मंच साझा करने वाले वसीम बरेलवी की ‘अमर उजाला’ से लंबी बातचीत हुई। पेश है प्रमुख अंश :
विज्ञापन


कभी कवि कुंभन दास ने कहा था ‘संतन को कहां सीकरी सो काम’, आप राजनीति में अपने जुड़ाव को किस रूप में देखते हैं?

- उस सियासी सोच का बहुत आभारी हूं जिसने कलम की इज्जत की, जिसने साहित्य के लिए दरवाजा खोला। मैंने आम आदमी के दर्द को गाया, उसे आवाज दी। किसी राजनीतिक दल ने मेरी इस छोटी-मोटी सेवा को मान्यता दी, मैं इसका आभारी हूं। राजनीति साहित्य को जितना करीब रखेगी, उतना ही समाज को समझने में मदद मिलेगी और समस्याओं के निराकरण में आसानी होगी। समाज को बेहतर समझने के लिए साहित्य आईना होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

राजनीति में साहित्कार के काम करने की गुंजाइश पर

Interview of Waseem Barelvi.
शपथ लेते वसीम बरेलवी - फोटो : amar ujala

आज के राजनीतिक परिदृश्य में किसी साहित्यकार के लिए काम करने की कितनी गुंजाइश देखते हैं?

-साहित्यकार के लिए काम करने की गुंजाइश तो हर समाज में रहती है। साहित्यकार के लिए जो आजादी है, वह उसकी फिक्र की आजादी है, उसकी कलम की आजादी है। वह तो खुद उसमें इतना मगन होता है कि उसे इधर-उधर देखने की फुरसत नहीं होती है। ये तो सियासी हुकूमतों पर है कि वे साहित्य को कितना सम्मानित करते हैं। हम तो फकीर लोग हैं। दुनियावी तौर पर हमारे पास कुछ भी नहीं है लेकिन जो फकीरों की इज्जत करते हैं, उन्हें दूसरों की इज्जत मिलती है।

क्या पहले भी आपका राजनीतिक जुड़ाव रहा है?
-राजनीति से मेरा कभी कोई संबंध नहीं रहा है, राजनीतिक व्यक्तियों से रहा है। राजनीति में जो अच्छे लोग होते हैं, उनके लिए दिल में दुआ रहती है। अकबर महान क्यों हुए, उन्हें अकबर द ग्रेट क्यों कहा गया क्योंकि उन्होंने अपने चारों ओर साहित्यकारों को, संगीतकारों को रखा था, उन्हें नवरत्न बनाया था। यह तो एक अच्छी मानसिकता है।

सदन में ‌अधिक समय नहीं दे पाते साहित्यकार

Interview of Waseem Barelvi.
शपथ लेने के बाद वसीम बरेलवी - फोटो : amar ujala

राज्यसभा में भी साहित्यकारों, संगीतकारों का चयन होता है लेकिन वे सदन में अधिक समय नहीं दे पाते हैं, आप कितना समय दे पाएंगे?

-यह तो समय पर निर्भर करेगा। फिर भी कोशिश रहेगी कि जो जिम्मेदारी मुझे दी गई है, मैं उसके साथ पूरा इंसाफ कर सकूं। मैं दावे तो नहीं करता लेकिन समाज के हित के लिए, उसे संगठित रखने के लिए जो काम मेरी कलम करती रही है, हिंदुस्तान की साझी संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए जो काम करता रहा हूं, यहां भी करता रहूंगा।

आपको लखनऊ में अधिक रहना होगा?
-यकीनन। राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय मुशायरों के कारण मैं बरेली में भी अधिक नहीं रह पाता हूं लेकिन मैं चाहूंगा कि मुझे जो जिम्मेदारी दी गई है उसे पूरा करने के लिए अधिक से अधिक वक्त निकाल सकूं।

इन दिनों आपका कोई संग्रह आने वाला है?
-मेरी दो किताबें तैयार हैं। मुझ पर लेखों का एक संकलन भी है तैयार है। एक शोध पुस्तक भी तैयार हो रही है। ये सारी पुस्तकें जल्द ही आने वाली हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed