फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Interview of UP BJP incharge Om Mathur.

'मोदी सरकार की उपलब्धियों के बूते भाजपा हासिल करेगी यूपी का सिंहासन'

Fri, 14 Oct 2016 02:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 14 Oct 2016 02:43 AM IST
विज्ञापन
Interview of UP BJP incharge Om Mathur.
ओम माथुर - फोटो : amar ujala

इन दिनों हर गांव, गली और कूंचे में सर्जिकल स्ट्राइक और सत्ताधारी दल में मची पारिवारिक घमासान से भाजपा को होने वाले नफा-नुकसान पर खूब चर्चा हो रही है। हर व्यक्ति या समूह का अपना-अपना विश्लेषण है, लेकिन भाजपा के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर अलग अंदाज में सोचते हैं।

विज्ञापन


उनका दृढ़ विश्वास है कि भाजपा को सफलता किसी वाह्य कारण से नहीं, बल्कि उसके सांगठनिक और राजनीतिक कार्यों के बलबूते मिलेगी। वे ढाई साल की मोदी सरकार की उपलब्धियों और मौजूदा प्रदेश सरकार की नाकामियों को लेकर विधानसभा चुनाव में उतरने के पक्षधर हैं। इन्हीं मुद्दों पर उनसे बात की अजीत बिसारिया ने...
विज्ञापन


सवाल : एक चैनल के सर्वे में भाजपा को प्रदेश में सबसे आगे दिखाया गया है। आप क्या कहेंगे?

जवाब :
यूपी में भाजपा सतत ढंग से सांगठनिक और राजनीतिक कार्य कर रही है। यहां हमने दो करोड़ सदस्य बनाए हैं। बूथ स्तर तक की प्लानिंग की है। सूबे के 1 लाख 40 हजार बूथों में से 1 लाख 27 हजार पर हमारे बूथ अध्यक्ष बनाए जा चुके हैं। हम स्वाभाविक रूप से कार्य करते हुए आगे बढ़ रहे हैं। वहीं, प्रदेश की वर्तमान सरकार से कोई भी वर्ग या तबका खुश नहीं है। परिवारवाद और भ्रष्टाचार से आम जनता त्रस्त है। मैं इतना ही कहूंगा कि सर्वे में जितनी सीटें हमें मिलती हुई दिखाई गई हैं, उससे कहीं ज्यादा हम पाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

'सर्जिकल स्ट्राइक का राजनीतिकरण नहीं कर रहे हैं'

Interview of UP BJP incharge Om Mathur.

सवाल : चुनाव में भाजपा को सर्जिकल स्ट्राइक का कितना फायदा मिलेगा?

जवाब :
अभी तक दुश्मन की करतूतों से निपटने के लिए हमारे पास राजनीतिक इच्छाशक्ति की कमी थी। लेकिन, अब यह साफ हो गया है कि राजनीतिक इच्छा शक्ति हो तो सेना शौर्य दिखाने में भी पीछे नहीं रहेगी। रही बात सर्जिकल स्ट्राइक से भाजपा को फायदे या नुकसान की तो ऐसे विषयों का राजनीतिकरण नहीं करना चाहिए और न ही हम ऐसा करते हैं। मैं तो यह भी कहूंगा कि सर्जिकल स्ट्राइक पर राजनीतिक दृष्टि लगानी ही नहीं चाहिए। इस विषय पर पूर्व थलसेना अध्यक्ष विक्रम सिंह का लेख भी सभी को पढ़ने का सुझाव आपके (अमर उजाला के) माध्यम से देना चाहूंगा।

सवाल : जिस तरह से सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर पोस्टर, बैनर और होर्डिंग्स लगाए जा रहे हैं, उस पर क्या कहेंगे?

जवाब :
भाजपा ने कहीं भी सर्जिकल स्ट्राइक से संबंधित पोस्टर-बैनर या होर्डिंग्स नहीं लगाए। अगर कुछ उत्साही लोग अपने स्तर से ऐसा कर रहे हैं तो हम क्या कर सकते हैं।

'प्रत्येक कार्यकर्ता भाजपा का चेहरा'

Interview of UP BJP incharge Om Mathur.

सवाल : यूपी में भाजपा का चेहरा कौन होगा?

जवाब :
प्रत्येक कार्यकर्ता हमारा चेहरा है। (फिर हंसते हुए) आप अच्छी तरह से जानते हैं कि मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार का निर्णय भाजपा का सेंट्रल पार्लियामेंट्री बोर्ड करता है। किसी व्यक्ति या परिवार को इतनी शक्ति नहीं दी गई है कि वे इसे तय कर सके। इतना कह सकता हूं कि जब भी पार्लियामेंट्री बोर्ड कोई चेहरा तय कर देगा, उसे हर कार्यकर्ता स्वाभाविक रूप से स्वीकार कर लेगा।

सवाल : सपा में पारिवारिक फूट पर आपका क्या नजरिया है? क्या भाजपा इससे प्लस में रहेगी?

जवाब :
उनके विवाद की हम चिंता क्यों करें। हम इस विषय पर बिल्कुल भी नहीं सोचते। वे जिस तरह से चाहें अपना घर संभालें... या न सभालें। मैं पहले भी कह चुका हूं कि यह विवाद साढ़े चार साल की सत्ता में जो लूटा है, उसे बांटने को लेकर है। किसी अन्य रूप में इसे लिया ही नहीं जाना चाहिए।

सवाल : यूपी के चुनाव में आपके मुद्दे क्या होंगे?

जवाब :
केंद्र की मोदी सरकार ने ढाई वर्ष के अपने कार्यकाल में किसान, मजदूर, व्यापारी, नौकरी पेशा और महिलाओं समेत हर वर्ग के लिए बहुत कुछ किया है। हर गांव-झोपड़ी तक विकास पहुंचाया है। विकास के इस रोडमैप को और मौजूदा प्रदेश सरकार की नाकामियों को लेकर ही हम चुनाव में जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed