{"_id":"692474828137d6a8a60be609","slug":"internships-help-students-become-eligible-for-corporate-employment-lucknow-news-c-13-1-lko1104-1486768-2025-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: इंटर्नशिप से छात्रों में आती है कॉरपोरेट रोजगार के लिए योग्यता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: इंटर्नशिप से छात्रों में आती है कॉरपोरेट रोजगार के लिए योग्यता
विज्ञापन
विज्ञापन
- केकेसी में इंटर्नशिप फेलिसिटेशन कार्यक्रम आयोजित
लखनऊ। श्री जय नारायण मिश्र महाविद्यालय के प्लेसमेंट व ट्रेनिंग सेल की ओर से सोमवार को इंटर्नशिप फेलिसिटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
मुख्य अतिथि व प्राचार्य प्रो. के.के. शुक्ला ने छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र देते हुए कहा कि इंटर्नशिप छात्रों को कॉरपोरेट कार्यसंस्कृति से परिचित करा कर रोजगार बाजार के लिए योग्य बनाती है। उन्होंने प्लेसमेंट सेल की ओर से उपलब्ध कराए जा रहे स्किल डेवलपमेंट अवसरों की सराहना की।
प्लेसमेंट सेल प्रभारी डॉ. विजय राज श्रीवास्तव ने बताया कि बीते कुछ वर्षों में टीसीएस, गोदरेज, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल और सेबी जैसी संस्थाओं के सहयोग से 500 से अधिक छात्रों को प्रशिक्षण और रोजगार अवसर मिले हैं। इस वर्ष लगभग 75 विद्यार्थियों को डिजिटल मार्केटिंग और एआई विषयों में निशुल्क इंटर्नशिप दी गई।