{"_id":"41419a6d43d0e74696661cdb7725f997","slug":"internet-banking-facility-in-chowk-post-office","type":"story","status":"publish","title_hn":"पढ़िए किस डाकघर ने शुरू की इंटरनेट बैंकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पढ़िए किस डाकघर ने शुरू की इंटरनेट बैंकिंग
निशांत यादव/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 04 Feb 2014 08:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर बैठे इंटरनेट पर बैंकिंग करने का डाक विभाग की योजना गुरुवार से शुरू हो गई। चौक प्रधान डाकघर पर कोर बैंकिंग सेवा का शुभारंभ चीफ पोस्ट मास्टर जनरल आशुतोष त्रिपाठी ने किया।
विज्ञापन
खाताधारक समीक्षा मिश्रा ने यहां सबसे पहले अपने अकाउंट में ऑनलाइन रुपये जमा किए। पहले दिन 112 बचत खाताधारकों ने नेट बैंकिंग का इस्तेमाल किया।
चौक प्रधान डाकघर उत्तर प्रदेश का पहला डाकघर है जहां कोर बैंकिंग शुरू की गई है। इसके साथ ही आठ हजार बचत और एमआईएस खाताधारकों का ब्यौरा ऑनलाइन कर दिया गया है।
विज्ञापन
ये खाताधारक अब घर बैठे भी बैंकिंग कर सकेंगे। डाक विभाग अगले सप्ताह तक डाकघर में एटीएम लगने के साथ आठ हजार खाताधारकों को एटीएम कार्ड उपलब्ध करा देगा।
इसके बाद एमआईएस योजना के तहत हर माह ब्याज के लिए खाताधारकों को डाकघर नहीं आना होगा। बैंक की तरह ही लोन सुविधा उपलब्ध कराने के लिए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया को लाइसेंस देने का भी प्रस्ताव भेजा है।
विज्ञापन
रिजर्व बैंक से यदि डाक निदेशालय को लोन देने की मंजूरी मिली तो यह सेवा भी कोर बैंकिंग से शुरू हो सकेगी। कोर बैंकिंग के लिए सभी बचत खाता धारकों को दस अंकों का नया खाता नंबर मुहैया कराया गया है।
मार्च के अंत तक लखनऊ के सभी डाकघरों में कोर बैंकिंग शुरू हो जाएगी।