फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   international level crossing awareness day

अंतर्राष्ट्रीय लेवल क्रासिंग पर कार्यशाला

Wed, 04 Jun 2014 01:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 04 Jun 2014 01:33 PM IST
विज्ञापन
international level crossing awareness day

अंतर्राष्ट्रीय लेवल क्रासिंग अवेयरनेस डे के अवसर पर मंगलवार को इंडियन रेलवेज इंस्टीट्यूट ऑफ ट्रांसपोर्ट मैनेजमेंट की ओर से जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया।

विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ इंस्टीट्यूट की निदेशक आशिमा सिंह व रेलवे बोर्ड के सेफ्टी एडवाइजर संजीव गर्ग ने दीप प्रज्जवलन से हुआ।

इस मौके पर विशेषज्ञों ने मानवयुक्त व मानवरहित रेलवे क्रासिंग से संबंधित विभिन्न विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए।

रेलवे बोर्ड (सेफ्टी) से जुड़ी विजय लक्ष्मी ने ईस्ट कोस्ट रेलवे में मानवयुक्त रेलवे क्रासिंग पर की गई केस स्टडी को विशेषज्ञों के सामने रखा।

आलोक कुमार ने इंटरनेशनल लेवल क्रॉसिंग अवेयरनेस डे पर भारतीय रेलवे के नेटवर्क में शामिल रेलवे क्रॉसिंग के बारे जानकारी दी।

वहीं, डायरेक्टर सेफ्टी रेलवे बोर्ड पी श्रीनिवास ने साउथ वेस्टर्न रेलवे में मानवयुक्त क्रॉसिंग पर की गई रिसर्च को रखा।

इसके साथ उन्होंने बताया कि इन रेलवे क्रासिंग पर होने वाली दुर्घटनाएं मानव द्वारा पैदा की गईं हैं और सभी दुर्घटनाएं थ्री-ई यानी एजुकेशन, इंजीनियरिंग व इनफोर्समेंट से दूर की जा सकती हैं।
विज्ञापन


कार्यशाला में डीआरएम एनआर जे रॉय, आईआईएम लखनऊ के पूर्व डीन प्रो. एस चक्रवर्ती व रॉयटर संवाददाता शरद प्रधान समेत तमाम रेलवे बोर्ड के सदस्य व अधिकारी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed