{"_id":"5f0f7144412f32b89292bc995121f43c","slug":"international-cricket-stadium-develop-by-ncc","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानिए, कौन बनाएगा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानिए, कौन बनाएगा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 25 Jan 2014 09:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
2008 से शुरू हुई लख्ानऊ में इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम के लिए कंपनी तय करने की प्रक्रिया शुक्रवार को आखिरकार पूरी हो गई।
विज्ञापन
निर्माण लागत के साथ ही अपफ्रंट (निर्माण से पहले) 40 करोड़ रुपये का भुगतान का कमिटमेंट लखनऊ विकास प्राधिकरण को कर के नागार्जुन कांस्ट्रक्शंस कंपनी को साझीदार के साथ स्टेडियम को बनाने का जिम्मा मिला है।
इस 40 करोड़ रुपये के अतिरिक्त कंपनी को स्टेडियम का निर्माण करने के लिए 400 करोड़ रुपये से अधिक खर्च करने होंगे।
निजी सार्वजनिक सहभागिता की इस परियोजना में स्वीटनर के तौर पर कंपनी को 67 एकड़ भूमि दी जाएगी। वर्ष-2008 में पिछली सरकार के समय में स्टेडियम की परियोजना पहली बार कागजों पर आई।
विज्ञापन
आठ कंपनियों ने आवेदन भी किए थे। टेक्निकल बिड ओपन होने के बाद चार कंपनियां बाकी रह गई थीं। मगर इसके बाद सरकार बदली और पूरी प्रक्रिया खत्म कर दी गई।
इसके बाद एक बार फिर से नई सरकार में इस प्रक्रिया को शुरू किया गया। स्टेडियम बनाने के प्रस्ताव को तीन दिसंबर को यूपी कैबिनेट से पास किया गया।
तकनीकी बिड के लिए अर्थकॉम कांस्ट्रक्शंस एंड कंर्सोटियम, आईएसपी एंड एसीआईएल कंसोर्टियम और एनसीसी-जीसीसी कंसोर्टियम इन कंपनियों ने साझे में आवेदन किया था।
विज्ञापन
बाद में एनसीसी-जीसीसी और अर्थकॉम कांस्ट्रक्शंस एंड कंर्सोटियम ने प्रस्तुतिकरण किया था। दोनों कंपनियों को तकनीकी रूप से सक्षम पाए जाने के बाद शुक्रवार को फाइनेंशियल बिड ओपन की गई।
दोपहर 12 बजे इस संबंध में राज्य औद्योगिक आयुक्त आलोक रंजन के कार्यालय में बिड ओपन हुई। जहां आलोक रंजन के प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एमपी अग्रवाल, मुख्य अभियंता डीआर यादव समेत अन्यय अधिकारी मौजूद रहे।
बिड ओपन हुई तो एनसीसी-जीसीसी का प्रस्ताव बेहतर रहा। एनसीसी ने 40 करोड़ रुपए एलडीए को अपफ्रंट देने का प्रस्ताव रखा। इसका अर्थ है कि सबसे पहले यह 40 करोड़ रुपए प्राधिकरण को कंपनी दे देगी।
सीजी सिटी के साथ समेकित विकास
प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एमपी अग्रवाल ने बताया कि शहीद पथ पर 137 एकड़ भूमि को स्टेडियम को पीपीपी मॉडल पर बनाये जाने के लिए प्रस्तावित है।
जिसमें से 67 एकड़ में रीयल एस्टेट डवलपमेंट कंपनी करेगी। पीपीपी मॉडल पर स्टेडियम निर्माण करने वाली एनसीसी को आवासीय अथवा अन्य उपयोग के लिए 35 वर्षों की लीज पर दी जाएगी।
यहां बनाए जाने वाले खेल परिसर में आईसीसी के मानकों वाला क्रिकेट स्टेडियम, फुटबाल और हाकी स्टेडियम, बैडमिंटन और लॉन टेनिस अकादमी के अलावा कुछ अन्य इंडोर गेम्स का इंतजाम किया जाएगा।