{"_id":"5da1e9ab8ebc3e93bb4c7213","slug":"intercity-train-halt-on-outer-due-to-an-unexpected-move-by-a-boy-in-raebareli","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रायबरेली : युवक ने की ऐसी हरकत कि आउटर पर एक घंटे खड़ी रही इंटरसिटी ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली : युवक ने की ऐसी हरकत कि आउटर पर एक घंटे खड़ी रही इंटरसिटी ट्रेन
Sat, 12 Oct 2019 08:26 PM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
Published by: Amulya Rastogi
Updated Sat, 12 Oct 2019 08:26 PM IST
सार
- इंजन में घुसकर बैठा था, उपकरणों से की छेड़छाड़
- युवक को पकड़ कर आउटर के केबिन में बंद किया
विज्ञापन
इंटरसिटी ट्रेन रुकने बाद यात्री नीचे उतर आए
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रतपागढ़ से कानपुर को जा रही इंटरसिटी ट्रेन शनिवार को उस समय अचानक बीच रास्ते में रुक गई, जब इंजन में छिपकर बैठे एक युवक ने उपकरणों से छेड़छाड़ की। इससे करीब एक घंटे तक ट्रेन गंगागंज के आउटर पर खड़ी रही।
हालांकि इस युवक को गाड़ी रुकते ही दबोच लिया गया। उसे गंगागंज के आउटर पर बने केबिन में बंद कर दिया गया। रायबरेली स्टेशन से पहुंची रेलवे सुरक्षा बल की टीम उसे अपने साथ ले गई, लेकिन मामले में कोई लिखापढ़ी नहीं की गई है। आरपीएफ का कहना है कि युवक मानसिक रूप से बीमार है। युवक कैसे इंजन में छिपकर बैठ गया, इस मामले में लोको पायलट की लापरवाही जरूर उजागर हुई है।
गाड़ी संख्या 14123 प्रतापगढ़-कानपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस सुबह 6.23 बजे रायबरेली स्टेशन से छूटी। यह गाड़ी अगले स्टापेज हरचंदपुर की ओर फर्राटा भर रही थी, तभी बीच में पडने वाले गंगागंज स्टेशन के पूर्वी आउटर पर अचानक गाड़ी रुक गई। इससे यात्रियों में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
लोको पायलट वीके यादव और सहायक लोको पायलट ब्रह्मानंद भी घबरा गए कि आखिर अचानक क्या हो गया। लोको पायलट के मुताबिक ब्रेकवान वैक्यूम को ड्रॉप किए जाने से ट्रेन रुकी थी। इसकी खोजबीन की गई तो पता चला कि इंजन (डब्ल्यूडीएम) में किसी ने छेड़छाड़ की गई। इंजन के आगे वाले हिस्से में दोनों पायलट बैठे थे, जबकि इंजन के पीछे वाले हिस्से में एक युवक छिपकर बैठा था, जिसने ही ब्रेकवान वैक्यूम ड्रॉप किया।

पायलट ने तुरंत युवक को दबोचा और इंजन से बाहर उतारा। ट्रेन के अचानक आउटर पर रुक जाने से यात्री भी घबराकर बाहर निकल आए। इसलिए युवक को आउटर के केबिन में बंद कर दिया गया। गंगागंज स्टेशन का स्टाफ भी दौड़ पड़ा।
घटना की सूचना पर पहुंची आरपीएफ ने युवक को केबिन ने बाहर निकाला और अपने साथ ले गई। करीब एक घंटे तक आउटर पर खड़ी रही इंटरसिटी ट्रेन को रवाना किया गया, जो हरचंदपुर स्टेशन पर करीब सवा घंटे की देरी से सुबह 7.49 बजे पहुंची।
आरपीएफ के निरीक्षक आरए सिद्दीकी ने बताया कि गंगागंज के आउटर पर जाकर इंजन में छेड़छाड़ करने वाले युवक को दबोचा गया। उसकी हरकतों से लग रहा है कि वह मानसिक रूप से बीमार है। मामले में अभी तक कोई लिखापढ़ी नहीं की गई है।

एक घंटे तक बाधित रहा रेलवे और सड़क मार्ग
प्रतापगढ़-कानपुर इंटरसिटी के आउटर पर करीब एक घंटे तक खड़ी रहने से रेलवे और सड़क मार्ग दोनों पर आवागमन बाधित रहा। हालांकि गनीमत रही कि इस दरम्यान कोई दूसरी ट्रेन इस रूट पर नहीं दौड़ रही थी, जिससे ट्रेनों के अवागमन पर कोई असर नहीं पड़ा, लेकिन सड़क मार्ग पर वाहनों की लाइन लग गई।
जिस जगह ट्रेन रुकी, वहां पर लालूपुर खास संपर्क मार्ग है, जिस पर वाहानों का आवागमन लगातार बना रहता है। ट्रेन खड़ी रहने से दिक्कत हुई। उन्हें काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। ट्रेन पर सवार यात्री भी गाड़ी से उतर कर आसपास टहलते रहे।