{"_id":"64e59ca16e43611f130e6977","slug":"intercity-express-will-go-to-varanasi-city-now-2023-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Intercity Express: वाराणसी-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस की यात्रा में विस्तार, अब सिटी तक जाएगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Intercity Express: वाराणसी-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस की यात्रा में विस्तार, अब सिटी तक जाएगी
Wed, 23 Aug 2023 11:14 AM IST
ishwar ashish
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 23 Aug 2023 11:14 AM IST
सार
लखनऊ-वाराणसी जंक्शन तक जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस की यात्रा में विस्तार किया गया है। अब यह ट्रेन वाराणसी सिटी तक जाएगी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : iStock
विस्तार
लखनऊ से वाराणसी जंक्शन तक चलने वाली 14203/14204 वाराणसी-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस का यात्रा विस्तार किया गया है। यह गाड़ी 25 अगस्त से 31 अक्तूबर तक वाराणसी सिटी तक चलेगी।
विज्ञापन
गाड़ी वाराणसी सिटी से शाम 05:50 बजे लखनऊ के लिए चलेगी और दोपहर 12:20 बजे यहां पहुंचेगी।
इसके अलावा अस्थाई रूप से निरस्त चल रही 14213/14214 वाराणसी-बहराइच एक्सप्रेस को बहाल किया गया है।
उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल की सीनियर डीसीएम रेखा शर्मा ने यह जानकारी दी है।