फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Intercity and passenger trains will return soon on track

जल्द चलेंगी इंटरसिटी और पैसेंजर ट्रेनें

Sat, 05 Jun 2021 01:27 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
Intercity and passenger trains will return soon on track
यात्रियों की सुविधा के लिए पैसेंजर व इंटरसिटी ट्रेनों को जल्द से जल्द पटरी पर लाने की तैयारी है। इसके लिए राज्य सरकार से भी परामर्श किया जा रहा है। पूरी तैयारी के बाद ही इन्हें पटरी पर लाया जाएगा।
विज्ञापन

रेलवे बोर्ड चेयरमैन सुनीत शर्मा ने स्पष्ट कर दिया है कि राज्य सरकारों के आदेश पर इंटरसिटी और पैसेंजर ट्रेनें चलाई जाएंगी। इसके अलावा जिन रूटों पर भीड़ है, ट्रेनों में वेटिंग है, वहां अतिरिक्त ट्रेनें चलाई जाएंगी। मुम्बई जाने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ रही है। ऐसे में ट्रेनों में खासी भीड़ हो गई है। रेलवे बोर्ड के दिशा निर्देश के बाद रेलवे ने ट्रेनों को आगामी दिनों में चलाने की तैयारी तेज कर दी है।
विज्ञापन

इसी क्रम में दस ट्रेनों को चलाने का प्रस्ताव बनाया गया है, जिसमें लखनऊ जंक्शन मैलानी एक्सप्रेस के अलावा काठगोदाम, लखनऊ-गोरखपुर इंटरसिटी, झांसी व आगरा इंटरसिटी, गोमतीनगर छपरा कचेहरी, सीतापुर-गोरखपुर इंटरसिटी, लखनऊ से बरौनी, जबलपुर व गोरखपुर से आनंदविहार ट्रेनें शामिल हैं। इसी क्रम में रेलवे प्रशासन की मानें तो कोरोना काल में छोटी दूरी की जिन ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया था, उन्हें पहली जुलाई से बहाल किया जा सकता है। उत्तर प्रदेश में काफी हद तक कोरोना कर्फ्यू खुल गया है। ऐसे में लोगों की मांग को देखते हुए ट्रेनें चलाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed