फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Inter-hostel fest showcases a blend of literature and culture

Lucknow News: इंटर-हॉस्टल फेस्ट में दिखा साहित्य व संस्कृति का संगम

Mon, 23 Feb 2026 02:26 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Inter-hostel fest showcases a blend of literature and culture
इंटर-हॉस्टल फेस्ट में दिखा साहित्य व संस्कृति का संगम
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में रविवार को आयोजित ''इंटर-हॉस्टल कॉम्पिटिशन फेस्ट 2026'' के दूसरे दिन छात्र-छात्राओं की प्रतिभा और प्रतिस्पर्धा का उत्साह देखने को मिला। विश्वविद्यालय के विभिन्न सभागारों में साहित्यिक और सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं ने पूरे परिसर को उत्सव में बदल दिया।
विज्ञापन

निवेदिता हॉल में छात्राओं के लिए क्विज और जस्ट ए मिनट प्रतियोगिताएं हुईं। प्रतिभागियों ने सामान्य ज्ञान, त्वरित सोच और प्रभावशाली अभिव्यक्ति का शानदार प्रदर्शन किया। महमूदाबाद हॉल में छात्रों के बीच क्विज और जैम के मुकाबले हुए, जिनमें कड़ी टक्कर देखने को मिली। तिलक हॉल में रंगोली, एकल गायन और मिमिक्री प्रतियोगिताओं ने दर्शकों को बांधे रखा। रंगोली में आकर्षक डिजाइनों ने सराहना बटोरी। एपी. सेन हॉल में सोलो व ग्रुप डांस तथा लघु नाटिकाओं ने माहौल को ऊर्जा से भर दिया। छात्रों ने लोक और आधुनिक नृत्य शैलियों के साथ सामाजिक विषयों पर लघु नाटिका प्रस्तुत कर तालियां बटोरीं।
विज्ञापन


प्रतियोगिता परिणामों में छात्राओं की क्विज में गंगा हॉल की काव्या सिंह, हिमांशी मिश्रा, जोया फातिमा और शुभांगी दुबे की टीम प्रथम रही। लड़कों की क्विज में महमूदाबाद हॉल ने पहला स्थान हासिल किया। जस्ट ए मिनट (लड़के) में एलबीएस हॉल के अथर्व मिश्रा प्रथम रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एकल गायन (छात्राएं) में कैलाश हॉल की स्वरलीना बिश्नोई ने बाजी मारी, जबकि मिमिक्री में कैलाश हॉल की श्रेया यादव प्रथम रहीं। एकल नृत्य (लड़के) में हबीबुल्लाह हॉल के वंश ने पहला स्थान प्राप्त किया। समूह नृत्य में महमूदाबाद हॉल विजेता रहा। (माई सिटी रिपोर्टर)

इंटर-हॉस्टल फेस्ट में दिखा साहित्य व संस्कृति का संगम

इंटर-हॉस्टल फेस्ट में दिखा साहित्य व संस्कृति का संगम

इंटर-हॉस्टल फेस्ट में दिखा साहित्य व संस्कृति का संगम

इंटर-हॉस्टल फेस्ट में दिखा साहित्य व संस्कृति का संगम

इंटर-हॉस्टल फेस्ट में दिखा साहित्य व संस्कृति का संगम

इंटर-हॉस्टल फेस्ट में दिखा साहित्य व संस्कृति का संगम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed