फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Intense Cold wave in Uttar Pradesh.

Weather in UP: बर्फीली हवाओं ने यूपी को गलन भरी ठंड से किया बेहाल, अयोध्या सबसे सर्द रहा

Wed, 28 Dec 2022 10:16 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 28 Dec 2022 10:16 AM IST
सार

यूपी में बर्फीली हवाएं कहर ढा रही हैं। कड़ाके की ठंड ने लोगों को बेहाल करना जारी रखा है। उत्तर भारत में घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है।

विज्ञापन
Intense Cold wave in Uttar Pradesh.
कड़ाके की ठंड के बीच स्कूल जाते बच्चे। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बर्फीली हवाओं ने उत्तर प्रदेश को भी गलन भरी ठंड से बेहाल करना शुरू कर दिया है। पिछले 24 घंटे में तमाम शहरों में अधिकतम और न्यूनतम पारे में भी भारी गिरावट दर्ज की गई है।

विज्ञापन


प्रदेश में अयोध्या सबसे ठंडा रहा। यहां मंगलवार को न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, अधिकतम तापमान 18.5 डिग्री पहुंच गया। यह सामान्य से करीब 2.7 डिग्री सेल्सियस कम है। राजधानी लखनऊ में भी बर्फीली ठंड ने दस्तक दी है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अप्रैल-मई तक टल सकता है यूपी निकाय चुनाव, आयोग बनाकर आरक्षण तय करने में लग सकते हैं चार से पांच माह
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - आरक्षण के मुद्दे को निरंतर धार देगी सपा, ‘संविधान बचाओ, आरक्षण बचाओ’ यात्रा की तैयारी


दिन का न्यूनतम पारा 6.6 डिग्री दर्ज हुआ, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री कम लुढ़का, ये 17.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, अमेठी के फुर्सतगंज में न्यूनतम तापमान 5.4, बाराबंकी में 6.4, बहराइच में 8 और गोंडा में 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

उत्तर भारत में घने कोहरे की चेतावनी
पश्चिमी यूपी, पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान व दिल्ली में अगले 24 घंटे के दौरान कड़ाके की ठंड पड़ेगी। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि इस दौरान कहीं घना तो कहीं बेहद घना कोहरा छाया रहेगा। तीन-चार दिन बाद ही शीतलहर व कोहरे से कुछ राहत मिल सकती है। राजस्थान के चुरू में न्यूनतम तापमान मंगलवार को 0.5 डिग्री रहा। सोमवार को यहां तापमान शून्य डिग्री था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed