{"_id":"620917be7c3dc5672159a212","slug":"instructions-to-speed-up-the-payment-process-of-scholarship-and-fee-reimbursement","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रवृत्ति और शुल्क भरपाई की भुगतान प्रक्रिया तेज करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रवृत्ति और शुल्क भरपाई की भुगतान प्रक्रिया तेज करने के निर्देश
Sun, 13 Feb 2022 08:07 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sun, 13 Feb 2022 08:07 PM IST
सार
तीसरे चरण के ऑनलाइन आवेदनों में मिले संदिग्ध डाटा को जिलास्तरीय अधिकारियों को भेजकर उनसे 10 मार्च तक इन आवेदनों पर निर्णय लेने को कहा गया है।
विज्ञापन
छात्रवृत्ति
- फोटो : twitter
विस्तार
शासन ने 26 लाख और विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति एवं शुल्क भरपाई के भुगतान की प्रक्रिया तेज करने के निर्देश दिए हैं। तीसरे चरण के ऑनलाइन आवेदनों में मिले संदिग्ध डाटा को जिलास्तरीय अधिकारियों को भेजकर उनसे 10 मार्च तक इन आवेदनों पर निर्णय लेने को कहा गया है।
विज्ञापन
प्रदेश में छात्रवृत्ति एवं शुल्क भरपाई के दो चरण पूरे हो चुके हैं। तीसरे चरण के लिए 10 जनवरी तक आवेदन लिए गए थे। शासन ने चालू वित्त वर्ष में 52 लाख छात्रों को योजना से लाभान्वित करने का लक्ष्य रखा है। इसके तहत तीसरे और अंतिम चरण में करीब 26 लाख और छात्रों को भुगतान किया जाना है। एनआईसी ने डाटा की जांच करके इसे जिलास्तरीय अधिकारियों के लॉग-इन में भेज दिया। इस पर अंतिम निर्णय जिलास्तरीय अधिकारियों को ही लेना है। उनसे कहा गया है कि जो छात्र 21 फरवरी तक अपनी खामियां सुधारते हैं, जरूरी होने पर छात्रों से संबंधित दस्तावेज की हार्ड कॉपी देखकर निर्णय लें। जिलास्तरीय अधिकारियों को 10 मार्च तक डाटा अंतिम रूप से पोर्टल पर लॉक करना है।
विज्ञापन