{"_id":"62517cba00ccc70dd16a7eb9","slug":"instructions-to-issue-certificate-soon-by-up-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"जारी किए गए निर्देश: ओबीसी व ईडब्ल्यूएस के प्रमाणपत्र तत्काल जारी करने के फरमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जारी किए गए निर्देश: ओबीसी व ईडब्ल्यूएस के प्रमाणपत्र तत्काल जारी करने के फरमान
Sat, 09 Apr 2022 06:01 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 09 Apr 2022 06:01 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश सरकार ने संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा, भारतीय आर्थिक सेवा व भारतीय सांख्यिकी सेवा-2022 की भर्ती में आवेदन के लिए पिछड़ा वर्ग व आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग का प्रमाणपत्र तत्काल जारी करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश सरकार ने संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा, भारतीय आर्थिक सेवा व भारतीय सांख्यिकी सेवा-2022 की भर्ती में आवेदन के लिए पिछड़ा वर्ग व आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग का प्रमाणपत्र तत्काल जारी करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
संघ लोक सेवा आयोग के सचिव ने राज्य सरकार को बताया है कि तीनों सेवाओं में भर्ती में ऑनलाइन आवेदन के लिए 26 अप्रैल तक वेबसाइट खुली रहेगी। आवेदन के इच्छुक तमाम आवेदकों को आर्थिक रूप से कमजोर व अन्य पिछड़ा वर्ग से संबंधित प्रमाणपत्र की आवश्यकता होती है। ये प्रमाणपत्र तत्काल जारी किए जाने की व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन
विशेष सचिव कार्मिक श्रीहरि प्रताप शाही ने इस संबंध में सभी डीएम को निर्देश दिए हैं कि इन परीक्षाओं में आवेदन के इच्छुक अभ्यर्थियों को अन्य पिछड़ा वर्ग व आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग का प्रमाणपत्र अविलंब जारी कराया जाए।
विज्ञापन