फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Instructions of Lucknow High Court: File a case against the officers who confiscate the drug by calling it a narcotics substance

लखनऊ हाईकोर्ट का निर्देश : दवा को नारकोटिक्स पदार्थ बता जब्त करने वाले अफसरों पर दर्ज करें केस

Wed, 01 Dec 2021 08:37 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 01 Dec 2021 08:37 AM IST
सार

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने दवा को नारकोटिक्स पदार्थ बता एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेजने के एक मामले में संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
Instructions of Lucknow High Court: File a case against the officers who confiscate the drug by calling it a narcotics substance
लखनऊ हाईकोर्ट

विस्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने दवा को नारकोटिक्स पदार्थ बता एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेजने के एक मामले में संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। कोर्ट ने मामले में आरोपी अजय बाजपेयी को सशर्त जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया है। यह मामला उन्नाव जिले के गंगाघाट थाने से संबंधित है। 

विज्ञापन


न्यायमूर्ति पंकज भाटिया ने यह आदेश अजय बाजपेयी की जमानत अर्जी पर दिया। सुनवाई के दौरान पता चला कि आरोपी के पास सैकड़ों बोतल कथित दवाएं बरामद हुई थीं। पुलिस अधिकारियों ने सीजर मेमो पर लिखा कि बरामद दवाएं नकली हैं व इनमें कोडीन मिली है। वहीं दर्ज एफआईआर में आशंका जाहिर की गई कि कोडीन का अधिक मात्रा में उपयोग जानलेवा हो सकता है। 
विज्ञापन


कोर्ट के सामने यह तथ्य आया कि जांच रिपोर्ट में स्पष्ट तौर पर लिखा है कि बरामद कथित दवाएं, निर्मित दवाएं ही हैं। इसके बाद अदालत ने आदेश में कहा कि आरोपी के पास से बरामद पदार्थ एनडीपीएस एक्ट की धारा दो की उप धाराओं के तहत नारकोटिक्स पदार्थ नहीं हैं। इसी आधार पर आरोपी की जमानत अर्जी को सशर्त मंजूर करते हुए कोर्ट ने रजिस्ट्रार को निर्देश दिया कि दवाएं बरामद करने वाले अफसरों (सीजर पार्टी) के खिलाफ  एनडीपीएस एक्ट की धारा 58 (1) (बी) व (सी) के तहत केस दर्ज कराएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed