फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Instructions issued for Madrasas for flag hoisting on Independence Day.

यूपी: मदरसों में झंडारोहण व राष्ट्रगान के लिए दिशा-निर्देश जारी

Thu, 08 Aug 2019 11:30 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 08 Aug 2019 11:30 AM IST
विज्ञापन
Instructions issued for Madrasas for flag hoisting on Independence Day.
- फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के सभी मदरसों में स्वतंत्रता दिवस पर सुबह 8 बजे झंडारोहरण होगा और राष्ट्रगान गाया जाएगा। मदरसा बोर्ड ने हर साल की तरह मदरसों के लिए स्वतंत्रता दिवस पर होने वाले कार्यक्रमों की गाइडलाइन जारी की है।

विज्ञापन


सभी जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारियों को उत्कृष्ट श्रेणी के कार्यक्रमों को प्रोत्साहित करने तथा उसका विवरण हासिल कर एक सप्ताह के भीतर उपलब्ध कराने को कहा गया है।
विज्ञापन


मदरसा बोर्ड के रजिस्ट्रार एसएन पांडेय की ओर से जारी गाइडलाइन में कहा गया है कि सुबह 8 बजे सभी मदरसे झंडारोहण और राष्ट्रगान करेंगे। 8:10 बजे स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालने के साथ ही शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद मदरसों के छात्र-छात्राओं की ओर से राष्ट्रीय गीतों की प्रस्तुति के साथ ही स्वतंत्रता सेनानियों व शहीदों के संबंध में जानकारी दी जाएगी। गाइडलाइन में मदरसा परिसर में पौधरोपण और सांस्कृतिक कार्यक्रम व खेलकूद प्रतियोगिता कराने को भी कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed