फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Instructions for uninterrupted power supply in summer, Devraj said- Strict action will be taken on negligence

UP News : गर्मी में निर्बाध बिजली आपूर्ति के निर्देश, एम देवराज ने कहा- लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई

Mon, 27 Feb 2023 10:42 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 27 Feb 2023 10:42 AM IST
सार

पावर कॉर्पोरेशन अध्यक्ष एम देवराज ने कहा कि फरवरी में ही तापमान 31 डिग्री के आसपास पहुंच गया है। ऐसे में भविष्य में बिजली की खपत ज्यादा होने का अनुमान है। ऐसे में सभी तैयारियां पूरी करना जरूरी है। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ट्रांसफार्मर के लिए आवश्यक अनुरक्षण सुनिश्चित कर लिया जाए।

विज्ञापन
Instructions for uninterrupted power supply in summer, Devraj said- Strict action will be taken on negligence
power demo, बिजली डेमो, बिजली, power corporation - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

प्रदेशवासियों को गर्मी में निर्बाध बिजली मिले इसके लिए पावर कॉर्पोरेशन ने कवायद तेज कर दी है। रविवार को पावर कॉर्पोरेशन अध्यक्ष एम देवराज ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सभी डिस्कॉम अधिकारियों के साथ समीक्षा की। उन्होंने गर्मी में निर्बाध बिजली देने के लिए अधिकारियों को सभी तैयारी पूरी करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि फरवरी में ही तापमान 31 डिग्री के आसपास पहुंच गया है। ऐसे में भविष्य में बिजली की खपत ज्यादा होने का अनुमान है। ऐसे में सभी तैयारियां पूरी करना जरूरी है। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ट्रांसफार्मर के लिए आवश्यक अनुरक्षण सुनिश्चित कर लिया जाए। जहां ओवरलोडिंग की समस्या है उसे दूर करने के लिए सक्रिय कदम उठाएं।
विज्ञापन


देवराज ने बताया कि विद्युत व्यवस्था को बेहतर करने के लिए इस वर्ष 251059 ट्रांसफार्मर बदले गए हैं। विद्युत चोरी रोकने के लिए 17782 किमी. एबी केबिल लगाई गई है। प्रदेश में सिंचाई सुविधा बढ़ाने के लिए इस वित्तीय वर्ष में 51550 निजी नलकूपों को वर्गीकृत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed