{"_id":"58cc0c534f1c1b275a32a703","slug":"instructions-for-officers-issues-by-up-chief-secretary","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी में बदलाव की दस्तक, अफसरों को समय से ऑफिस आने का फरमान जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में बदलाव की दस्तक, अफसरों को समय से ऑफिस आने का फरमान जारी
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 17 Mar 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
मुख्य सचिव राहुल भटनागर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी में नई सरकार के शपथ ग्रहण की तारीख तय होते ही प्रशासन भी हरकत में आ गया है। नई सरकार को सचिवालय की बदली कार्यशैली का एहसास कराने के लिए मुख्य सचिव राहुल भटनागर ने अफसरों को 20 मार्च से टाइम पर ऑफिस आने का फरमान जारी कर दिया है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि यूपी के सीएम के शपथ ग्रहण की तारीख 19 मार्च तय हो गई है। भटनागर ने कहा है कि इन निर्देशों की अवहेलना को प्रतिकूल रूप से संज्ञान में लिया जाएगा।
विज्ञापन
मुख्य सचिव के आदेश के बाद संबंधित अधिकारियों ने मातहत अधिकारियों को इस संबंध में निर्देशित कर दिया है।
कयास लगाए जा रहे हैं कि नए मुख्यमंत्री के शपथ लेते ही विकास से जुड़े फैसले तेजी से लिए जाएंगे और अफसरशाही पर भी फैसलों को समय पर कार्यान्वित करने का दबाव रहेगा।
विज्ञापन