{"_id":"61532c45c658aa37a02f247e","slug":"inspire-those-who-took-the-first-dose-for-the-second-chief-minister","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम योगी बोले, पहली डोज लेने वालों को दूसरी के लिए करें प्रेरित, कोविड प्रोटोकाल का हर हाल में कराएं पालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम योगी बोले, पहली डोज लेने वालों को दूसरी के लिए करें प्रेरित, कोविड प्रोटोकाल का हर हाल में कराएं पालन
Tue, 28 Sep 2021 09:29 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Tue, 28 Sep 2021 09:29 PM IST
सार
मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना से बचाव में कोविड टीकाकरण महत्वपूर्ण सुरक्षा कवच है। इस दौरान अधिकारियों ने बताया कि राज्य में 10 करोड़ से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहली डोज लेने वालों को दूसरी डोज के लिए प्रेरित करें। जो लोग निर्धारित समय पर दूसरी डोज नहीं मिले हैं, उनकी खोज कर टीकाकरण कराया जाए। इस दौरान कोविड प्रोटोकाल का पूरी तरह से पालन कराया जाए। वह मंगलवार को लोक भवन में उच्चस्तरीय बैठक को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना से बचाव में कोविड टीकाकरण महत्वपूर्ण सुरक्षा कवच है। इस दौरान अधिकारियों ने बताया कि राज्य में 10 करोड़ से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार सभी 75 जनपदों में न्यूनतम एक.एक मेडिकल कॉलेज की स्थापना किया जा रहा है। 59 जिलों में एक मेडिकल कॉलेज क्त्रिस्याशील हो रहे हैं। इसी तरह 16 जिलों में पीपीपी मॉडल के आधार पर मेडिकल कॉलेज की स्थापना होनी है।
विज्ञापन
इस प्रक्रिया को तेजी से पूरा किया जाए ताकि मेडिकल कालेज स्थापित करने की कार्यवाही तेज हो सके। मुख्यमंत्री ने डेंगू व अन्य वायरल बीमारियों के संबंध में सर्विलान्स कार्य को प्रभावी ढंग से जारी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बुखार व संक्त्रस्मण के अन्य लक्षणों के संदिग्ध मरीजों की पहचान कर उन्हें उचित परामर्श दिया जाए। अस्पतालों में चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ, बेड, दवाओं तथा मेडिकल उपकरणों की पर्याप्त उपलब्धता बनाया जाए। स्वच्छता, सैनिटाइजेशन तथा फॉगिंग का अभियान जारी रखा जाए।
विज्ञापन
एक अक्तूबर से होगी धान खरीद
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य का पूरा लाभ दिलाने के लिए कृतसंकल्पित हैै। आगामी एक अक्कतूबर से एमएसपी के तहत धान की खरीद प्रारम्भ हो रही है। उन्होंने कहा कि सभी धान क्त्रस्य केन्द्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित की जाएं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ व अतिवृष्टि से हुई कृषि फसलों की क्षति का आकलन करते हुए प्रभावित किसानों को नियमानुसार मुआवजा दिया जाए। उन्होंने कहा कि जिनके मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं। ऐसे प्रभावित व्यक्तियों की नियमानुसार क्षतिपूर्ति की जाए।