फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   inspector suspended in misvehave to senior citizen

गिरफ्तार बेटे से मिलने आए बुजुर्ग से बदसुलूकी में इटौंजा इंस्पेक्टर निलंबित

Fri, 23 Jul 2021 01:51 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
inspector suspended in misvehave to senior citizen
लखनऊ। इटौंजा थाने में एक बुजुर्ग से बदसुलूकी और गाली-गलौज करने पर इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह को बुधवार को निलंबित कर दिया गया। बुजुर्ग अवैध वसूली के आरोप में गिरफ्तार बेटे से मंगलवार को मिलने गए थे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एसपी ग्रामीण ने तत्काल कार्रवाई कर जांच सीओ बीकेटी को सौंप दी।
विज्ञापन

बाराबंकी के थाना कुर्सी स्थित ग्राम चकिया निवासी राम प्रसाद के बेटे विनोद कुमार को अवैध वसूली के मामले में पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार किया था। जानकारी होने पर राम प्रसाद बेटे से मिलने थाने पहुंचे थे, जहां इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह ने बुजुर्ग को तेज आवाज में गालियां देते हुए संतरी को बाहर भगाने को कहा डाला। इस दौरान किसी ने पूरा वाकया मोबाइल में कैद कर वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मामले की जानकारी होने के बाद एसपी ग्रामीण हृदयेश कुमार ने तत्काल इंस्पेक्टर को निलंबित कर जांच सीओ बीकेटी हृदयेश कठेरिया को सौंप दी। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed