{"_id":"5fac071224abfc7d661957c0","slug":"inspector-sent-to-jail-accused-of-taking-bribe-to-get-possession-of-land-and-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन और मकान पर कब्जा दिलाने के लिए रिश्वत लेने के आरोपी इंस्पेक्टर को भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन और मकान पर कब्जा दिलाने के लिए रिश्वत लेने के आरोपी इंस्पेक्टर को भेजा जेल
Wed, 11 Nov 2020 09:15 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 11 Nov 2020 09:15 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमीन पर कब्जा दिलाने के लिए रिश्वत लेने का वीडियो वायरल होने के मामले में आरोपी कन्नौज के तालग्राम थाने के तत्कालीन थाना प्रभारी इंद्रपाल सरोज को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया गया। भ्रष्टाचार निवारण के प्रभारी विशेष न्यायाधीश हरेंद्र बहादुर सिंह ने आरोपी इंस्पेक्टर को हिरासत में लेकर 30 नवम्बर तक जेल भेज दिया।
इसके पहले मामले के विवेचक दीपक दुबे ने आरोपी इंस्पेक्टर इंद्रपाल सरोज को गिरफ्तार करने के बाद कन्नौज से लेकर कोर्ट में पेश किया जहां सरकारी वकील डीसी यादव ने कोर्ट को बताया कि कन्नौज के तालग्राम थाने के वर्तमान थानाध्यक्ष सुदेश कुमार ने 11 नवम्बर को रिपोर्ट दर्ज कराकर बताया था कि पुलिस अधीक्षक के आदेश पर उक्त कार्रवाई की गई है।
बताया गया कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर इंस्पेक्टर इंद्रपाल सरोज के वायरल वीडियो के सम्बंध में जांच की गई और गोपनीय तरीके से पूछताछ की गई तो पता चला कि वायरल वीडियो में आरोपी ने शिकायतकर्ता माया देवी के पुत्र सूर्यप्रताप से पैसे की मांग की थी। वीडियो में आरोपी अपनी सीट पर बैठकर वार्तालाप करते हुए पैसे गिनते हुए दिखाई दे रहा है। कहा गया कि आरोपी शिकायतकर्ता से जमीन और मकान पर कब्ज़ा दिलाने के लिए रुपयों की मांग करते और पैसे गिनकर अपनी जेब मे रखते हुए स्पष्ट दिखाई पड़ रहा है।
विज्ञापन
रिपोर्ट दर्ज कराकर कहा गया कि प्रभारी निरीक्षक जैसे जिम्मेदार पद रहते हुए आरोपी ने अवैध रूप से धन लिया जो कि भ्रष्टाचार जैसा गंभीर अपराध है। पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद विवेचना के दौरान बुधवार को ही आरोपी को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।