फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   inspector recruitment 2016 police board appeals successful candidates to put opinions

दरोगा भर्ती 2016 : पुलिस भर्ती बोर्ड ने की अपील, कोर्ट में पक्ष रखें सफल अभ्यर्थी

Thu, 30 May 2019 12:12 AM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Thu, 30 May 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
inspector recruitment 2016 police board appeals successful candidates to put opinions
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
पुलिस भर्ती बोर्ड ने दरोगा भर्ती 2016 के चयनित अभ्यर्थियों से कहा है कि वे भर्ती को लेकर रिट कोर्ट में चल रही सुनवाई में बचाव में पक्ष प्रस्तुत कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को अपने वकील के जरिये पक्ष प्रस्तुत करना होगा। 
विज्ञापन


पुलिस विभाग में हुई इस भर्ती प्रक्रिया पर हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में कई याचिकाएं दायर हुई थीं। इसे लेकर अदालत ने पुलिस भर्ती बोर्ड को निर्देश दिया था कि 13 मई को भर्ती के अंतिम परिणाम के प्रभावित पक्षों को सूचित कर दिया जाए कि वे अपने बचाव में अधिवक्ता के माध्यम से कोर्ट में पक्ष रख सकते हैं। 
विज्ञापन


इस मामले में अगली सुनवाई 26 सितंबर होगी। गौरतलब है कि हाईकोर्ट की एकल पीठ ने इस भर्ती में चयनित अभ्यर्थियों को मामले की सुनवाई पूरी होने तक नियुक्ति पत्र जारी करने पर रोक लगा दी थी। हाईकोर्ट की खंडपीठ ने मंगलवार को एकल पीठ के आदेश को खारिज कर दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed