फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Inspector husband caught in objectionable condition with sister-in-law

Lucknow News: इंस्पेक्टर पति को जेठानी के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा

Fri, 08 Nov 2024 07:02 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 08 Nov 2024 07:02 PM IST
विज्ञापन
Inspector husband caught in objectionable condition with sister-in-law
लखनऊ। महिला उप निरीक्षक ने इंस्पेक्टर पति पर जेठानी से अवैध संबंध होने का आरोप लगाया है। जेठ पर अश्लीलता करने और पति पर गला दबाकर उनकी हत्या की कोशिश का भी आरोप लगाया है। मामले में महानगर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

महिला उप निरीक्षक के मुताबिक उनके पहले पति की मृत्यु हो चुकी है। उनसे उन्हें एक बेटा है। तीन साल पहले उन्होंने एक इंस्पेक्टर से शादी की थी, जो लखनऊ मेट्राे में तैनात है। उन्होंने बताया कि वह पति, बेटा और जेठ-जेठानी के साथ रहती थीं। आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद ही पति का व्यवहार बदल गया।
विज्ञापन

पीड़िता के मुताबिक 21 सितंबर की रात करीब 11.45 बजे कमरे में आरोपी पति जेठानी के साथ आपत्तिजनक हालत में लेटा हुआ था। विरोध पर जेठानी और उसके पति ने उनका गला दबाकर मारने की कोशिश की। फिर जेठ उनके बाल पकड़कर घसीटते हुए कमरे में ले गया और अश्लीलता की। पति ने अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी दी। बेटा छीनकर उन्हें घर से भगा दिया। अगले दिन जब पीड़िता के पिता व मां आईं तो उनकी भी पिटाई कर दी। इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार मिश्रा के मुताबिक मामले की तफ्तीश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed